गुमला में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भरदा गांव से जुआ सिंडिकेट का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

गुमला में देर रात पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भरदा गांव से जुआ सिंडिकेट का भंडाफोड़, 13 गिरफ्तार

गुमला जिले में गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को अहम सफलता मिली है। भरदा गांव में की गई एक सुनियोजित छापेमारी के दौरान पुलिस ने संगठित रूप से संचालित हो रहे जुए के अड्डे का खुलासा करते हुए 13 लोगों को मौके से गिरफ्तार किया है। कार्रवाई में नकद रकम के साथ एक वाहन और ताश के पत्ते भी जब्त किए गए हैं।

पुलिस को पहले से सूचना मिली थी कि भरदा गांव में शिशम साहु के नवनिर्मित पक्के मकान में रोजाना बड़े स्तर पर जुआ खेला जाता है। सूचना को गंभीर मानते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर एक विशेष टीम का गठन किया गया। शुक्रवार देर रात करीब 12:45 बजे पुलिस निरीक्षक सह थाना प्रभारी महेंद्र कुमार करमाली के नेतृत्व में टीम ने मकान को चारों ओर से घेरते हुए अचानक दबिश दी।

छापेमारी के दौरान मौके पर हड़कंप मच गया, लेकिन पुलिस ने जुआ खेल रहे 13 लोगों को रंगे हाथों पकड़ लिया। तलाशी में 2 लाख 10 हजार 360 रुपये नकद, एक सफेद रंग की बोलेरो गाड़ी और ताश के 16 पैकेट बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार इतनी बड़ी बरामदगी इस बात की ओर इशारा करती है कि यह गतिविधि किसी साधारण खेल तक सीमित नहीं थी, बल्कि एक संगठित नेटवर्क के रूप में संचालित हो रही थी।

गिरफ्तार आरोपियों की उम्र 19 से 50 वर्ष के बीच बताई गई है और वे जिले के अलग-अलग इलाकों से जुड़े हैं। पकड़े गए लोगों में शिशम साहु, सहिन्द साहु, राजन साहु, कंचन उरांव, रमेश महली, फुलवीर भगत, असनी साहु, पंकज महतो, तबरेज अंसारी, ब्रजेश साहु, रविकांत भगत, अफताब अंसारी और किरानी साहु शामिल हैं।

इस पूरे मामले की जानकारी शनिवार को एसडीपीओ सुरेश प्रसाद यादव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से दी। उन्होंने बताया कि सभी आरोपियों के खिलाफ गुमला थाना में भारतीय न्याय संहिता की धारा 318(4) और 319(2) के साथ-साथ बंगाल जुआ अधिनियम की धारा 11 के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद सभी अभियुक्तों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

Trending News

मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
मोबाइल पशु चिकित्सा इकाई सेवा ने सफलतापूर्वक पूरे किए दो वर्ष
Sep 09, 2026, 4:07:00 PM
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
स्वर्ण व्यवसायी को चाकू से गोदा, इलाज के दौरान मौत, भारी बवाल, पहुंचे SP
Sep 09, 2026, 4:06:00 PM
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
लुटेरी दुल्हन गैंग का पर्दाफाश, शादी का झांसा देकर ठगी और लूट, 10 आरोपी गिरफ्तार
Sep 09, 2026, 3:51:00 PM
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
पूर्व आइएएस राकेश वर्मा और अभिनेत्री जारा खान कांग्रेस पार्टी में शामिल
Sep 09, 2026, 3:43:00 PM
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
पीएमसीएमएच में परियोजना का स्वास्थ्य सचिव ने किया स्थल निरीक्षण, दिए अहम निर्देश
Sep 09, 2026, 3:35:00 PM
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
भोरे छात्राओं के भूखे पेट को छात्रावास में मिल रही जली रोटी, तस्वीरें वायरल, शिक्षा मंत्री ने दिए जांच के आदेश
Sep 09, 2026, 3:33:00 PM
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
संविदा पर कार्यरत प्राध्यापक, सह-प्राध्यापक एवं अन्य पदों के मानदेय में हुई वृद्धि
Sep 09, 2026, 3:29:00 PM
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
करंट लगने से महिला बटालियन के चालक समेत दो की मौत, लापरवाही का आरोप
Sep 09, 2026, 3:11:00 PM
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
धनबाद कोर्ट रोड में चला बुलडोजर, अवैध ठेले-काउंटर और वाहनों पर कार्रवाई
Sep 09, 2026, 2:50:00 PM
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
'नौकरियां सब्जियों की तरह बेची जा रही हैं' मधु कोड़ा का सरकार पर तीखा हमला, छात्रों के समर्थन में उतरी भाजपा
Sep 09, 2026, 2:35:00 PM