असम चुनाव को लेकर झामुमो ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, CM हेमंत सोरेन करेंगे अगुवाई

असम चुनाव को लेकर झामुमो ने जारी की स्टार प्रचारकों की सूची, CM हेमंत सोरेन करेंगे अगुवाई

झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने असम विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर अपने प्रमुख प्रचारकों की आधिकारिक सूची घोषित कर दी है। पार्टी ने इस संबंध में भारत निर्वाचन आयोग को औपचारिक पत्र भेजकर जानकारी उपलब्ध कराई है, जिसमें चुनावी रणनीति और प्रचारकों के नाम शामिल हैं।

सूची के मुताबिक, पार्टी अध्यक्ष और झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को मुख्य प्रचारक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। वे राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों में चुनाव अभियान का नेतृत्व करेंगे और पार्टी के पक्ष में माहौल बनाने का प्रयास करेंगे।

हेमंत सोरेन के अलावा कुल 20 वरिष्ठ और सक्रिय नेताओं को स्टार प्रचारक के तौर पर नामित किया गया है। इनमें सरफराज अहमद, विनोद कुमार पांडेय, जोबा माझी, अभिषेक प्रसाद, पंकज मिश्रा, दीपक बिरुवा, चमरा लिंडा, योगेंद्र प्रसाद, विजय हांसदा, कल्पना मुर्मू सोरेन, महुआ माजी, हफीजुल हसन, सुखराम उरांव, भूषण तिर्की, जिगा सुशरण होरो, विकास मुंडा, एम.टी. राजा, आलोक सोरेन और लुईस मरांडी जैसे नाम शामिल हैं।

पार्टी ने अपने पत्र में यह भी स्पष्ट किया है कि ये सभी नेता केंद्रीय नेतृत्व के साथ मिलकर हवाई, सड़क और रेल मार्गों के जरिए पूरे असम में व्यापक स्तर पर प्रचार अभियान चलाएंगे।

इसके साथ ही झामुमो ने निर्वाचन आयोग से आग्रह किया है कि चुनावी प्रचार में इस्तेमाल होने वाले वाहनों के लिए राज्य की सीमाओं के भीतर आवाजाही हेतु आवश्यक अनुमति प्रदान की जाए, ताकि अभियान में किसी प्रकार की बाधा न आए।

झामुमो का मानना है कि अनुभवी नेतृत्व और युवा चेहरों के संतुलन के साथ वह असम चुनाव में प्रभावी उपस्थिति दर्ज कराने में सफल होगी।

Trending News

उर्दू और संस्कृत दोनों को मिलेगा बढ़ावा, अन्य विभागों के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत: शिक्षा मंत्री
उर्दू और संस्कृत दोनों को मिलेगा बढ़ावा, अन्य विभागों के सहयोग से शिक्षा व्यवस्था होगी मजबूत: शिक्षा मंत्री
Aug 10, 2026, 8:37:00 PM
चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा देवलेश्वर धाम में टूटे सारे रिकॉर्ड
चौथी सोमवारी पर उमड़ा आस्था का सैलाब, बाबा देवलेश्वर धाम में टूटे सारे रिकॉर्ड
Aug 10, 2026, 8:04:00 PM
सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को बांटे सेफ्टी जैकेट और रेडियम
सड़क सुरक्षा को लेकर जागरूकता अभियान, वाहन चालकों को बांटे सेफ्टी जैकेट और रेडियम
Aug 10, 2026, 7:55:00 PM
तेज रफ्तार थार का कहर, मासूम को कुचला, मौत
तेज रफ्तार थार का कहर, मासूम को कुचला, मौत
Aug 10, 2026, 7:42:00 PM
राज्य के 7,490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का होगा विस्तार, 14.90 करोड़ रुपये स्वीकृत
राज्य के 7,490 एकड़ नए क्षेत्रों में गन्ने की खेती का होगा विस्तार, 14.90 करोड़ रुपये स्वीकृत
Aug 10, 2026, 7:30:00 PM
किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर होगा राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन
किसानों-मजदूरों की मांगों को लेकर होगा राज्यव्यापी जेल भरो आंदोलन
Aug 10, 2026, 7:22:00 PM
अब गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा! अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ यूनिट को मिली हरी झंडी
अब गांव-गांव पहुंचेगी स्वास्थ्य सेवा! अदाणी फाउंडेशन की मोबाइल हेल्थ यूनिट को मिली हरी झंडी
Aug 10, 2026, 7:13:00 PM
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा किसानों-मजदूरों का सैलाब, हजारों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, पुलिस से भी नोकझोंक
जेल भरो आंदोलन में उमड़ा किसानों-मजदूरों का सैलाब, हजारों प्रदर्शनकारी गिरफ्तार, पुलिस से भी नोकझोंक
Aug 10, 2026, 6:57:00 PM
सीएम सम्राट चौधरी से मिले बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी
सीएम सम्राट चौधरी से मिले बॉलीवुड स्टार सुनील शेट्टी
Aug 10, 2026, 6:52:00 PM
CRPF 215 बटालियन और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हथियार बरामद, जंगली क्षेत्र में चली सघन तलाशी
CRPF 215 बटालियन और पुलिस के संयुक्त ऑपरेशन में हथियार बरामद, जंगली क्षेत्र में चली सघन तलाशी
Aug 10, 2026, 6:41:00 PM