बिहार की सियासत पर झामुमो का हमला, विनोद पांडेय बोले-'नीतीश कुमार की हुई राजनीतिक हत्या’

बिहार की सियासत पर झामुमो का हमला, विनोद पांडेय बोले-'नीतीश कुमार की हुई राजनीतिक हत्या’

बिहार में तेजी से बदल रहे राजनीतिक हालात को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने भारतीय जनता पार्टी पर कड़ा प्रहार किया है। पार्टी के केंद्रीय महासचिव विनोद पांडेय ने आरोप लगाया कि भाजपा ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राजनीतिक रूप से खत्म कर दिया है और बिहार की जनता के जनादेश का अपमान किया है।

एक बयान जारी करते हुए विनोद पांडेय ने कहा कि मौजूदा घटनाक्रम से भाजपा का असली स्वरूप फिर सामने आ गया है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ने जिस नेतृत्व पर भरोसा जताते हुए वोट दिया था, उसी नेतृत्व को अब सत्ता और राजनीति के केंद्र से दूर कर दिया गया है।

झामुमो नेता ने यह भी आरोप लगाया कि बिहार में जो कुछ हो रहा है, वह अचानक नहीं बल्कि पहले से रची गई राजनीतिक योजना का हिस्सा है। उन्होंने आशंका जताई कि भविष्य में जनता दल (यूनाइटेड) का भाजपा में विलय भी संभव हो सकता है।

पांडेय ने स्पष्ट कहा कि झारखंड में ऐसी किसी भी राजनीतिक रणनीति को सफल नहीं होने दिया जाएगा। उनके मुताबिक भाजपा के खिलाफ झामुमो की राजनीतिक लड़ाई पहले से जारी है और आगे भी इसी तरह जारी रहेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि झारखंड की जनता लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति सजग रही है और राज्य में किसी भी तरह की राजनीतिक साजिश को सफल नहीं होने देगी।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM