झारखंड ट्रेजरी घोटाला : CM हेमंत सोरेन ने दी CID जांच की मंजूरी, SIT करेगी पूरे राज्य में पड़ताल

झारखंड ट्रेजरी घोटाला : CM हेमंत सोरेन ने दी CID जांच की मंजूरी, SIT करेगी पूरे राज्य में पड़ताल

झारखंड में सरकारी कोषागार से वेतन भुगतान के नाम पर सामने आए कथित फर्जीवाड़े को लेकर राज्य सरकार अब एक्शन मोड में आ गई है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने इस मामले की जांच आपराधिक अन्वेषण विभाग (CID) को सौंपने के प्रस्ताव को मंजूरी दे दी है। इस निर्णय के बाद उन लोगों और अधिकारियों पर कार्रवाई तेज होने की उम्मीद है, जो सरकारी खजाने से अवैध निकासी में शामिल रहे हैं।

मुख्यमंत्री की स्वीकृति मिलते ही CID मुख्यालय ने जांच की प्रक्रिया शुरू कर दी है। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया जाएगा, जो वरिष्ठ अधिकारी के नेतृत्व में काम करेगा। यह टीम अलग-अलग जिलों में जाकर दस्तावेजों की गहन जांच करेगी और यह पता लगाएगी कि किस स्तर पर मिलीभगत के जरिए पैसे निकाले गए।

सेवानिवृत्त कर्मियों के नाम पर निकासी का शक

प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि कई मामलों में ऐसे लोगों के नाम पर वेतन निकाला गया, जो पहले ही सेवा से सेवानिवृत्त हो चुके थे। अभी तक बोकारो और हजारीबाग जिलों में अनियमितताओं की पुष्टि हुई है, लेकिन अधिकारियों को आशंका है कि यह गड़बड़ी अन्य जिलों में भी हो सकती है। इसलिए पूरे राज्य के सभी 24 जिलों के रिकॉर्ड खंगालने की तैयारी है।

सरकार इस मामले को केवल आपराधिक दृष्टिकोण से ही नहीं देख रही है, बल्कि प्रशासनिक स्तर पर हुई चूक की भी जांच कराई जाएगी। इसके लिए किसी वरिष्ठ आईएएस अधिकारी को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है, जो यह पता लगाएंगे कि सिस्टम में कहां-कहां खामियां रहीं। बताया जा रहा है कि वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने मामले की गंभीरता को देखते हुए उच्च स्तरीय जांच की सिफारिश की थी, जिसके बाद मुख्यमंत्री ने CID जांच को हरी झंडी दी।

ऑडिट में उजागर हुई अनियमितताएं

इस पूरे प्रकरण का खुलासा तब हुआ जब हजारीबाग और बोकारो में ऑडिट और आंतरिक जांच के दौरान संदिग्ध लेन-देन सामने आए। जांच में पाया गया कि कुछ ऐसे खातों में वेतन का भुगतान किया जा रहा था, जिनके धारक वर्तमान में सरकारी सेवा में नहीं थे। हालांकि, अभी सभी जिलों से स्पष्ट पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन CID जांच शुरू होने के बाद ट्रेजरी से जुड़े अधिकारियों में हलचल तेज हो गई है।

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM