झारखंड में बॉडीगार्ड तैनाती की होगी व्यापक समीक्षा, सभी जिलों से 24 घंटे में मांगी गई रिपोर्ट

झारखंड में बॉडीगार्ड तैनाती की होगी व्यापक समीक्षा, सभी जिलों से 24 घंटे में मांगी गई रिपोर्ट

झारखंड पुलिस मुख्यालय ने राज्यभर में वीआईपी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एक व्यापक समीक्षा प्रक्रिया शुरू की है। इस क्रम में सभी जिलों के एसएसपी और एसपी को निर्देश जारी करते हुए बॉडीगार्ड्स से जुड़ी विस्तृत जानकारी तत्काल उपलब्ध कराने को कहा गया है। अधिकारियों को 24 घंटे के भीतर यह पूरी रिपोर्ट पुलिस मुख्यालय, रांची भेजनी होगी।

मुख्यालय द्वारा जारी निर्देश में स्पष्ट किया गया है कि विभिन्न श्रेणियों; विशिष्ट, अति विशिष्ट और अन्य के व्यक्तियों को प्रदान की गई सुरक्षा का पूरा ब्योरा अनिवार्य रूप से साझा किया जाए। इसमें यह जानकारी शामिल होगी कि किस व्यक्ति को कितने सुरक्षाकर्मी तैनात किए गए हैं, उनकी तैनाती कब से है, उनके पास उपलब्ध हथियारों की संख्या और प्रकार क्या हैं, तथा सुरक्षा मुहैया कराने की सिफारिश किस स्तर से की गई थी।

रिपोर्ट में संबंधित व्यक्तियों के नाम सहित सभी विवरण देना जरूरी होगा, ताकि सुरक्षा व्यवस्था की पारदर्शिता और आवश्यकता का समुचित आकलन किया जा सके। पुलिस मुख्यालय ने हाल के समय में सामने आए कुछ विवादों और मुद्दों का हवाला देते हुए इस कवायद को आवश्यक बताया है। साथ ही, कई मामलों में सुरक्षा ऑडिट की जरूरत भी महसूस की गई है।

इस प्रक्रिया के पूरा होने के बाद राज्य में सुरक्षा व्यवस्था में बदलाव की संभावना जताई जा रही है। समीक्षा के आधार पर जहां जरूरत होगी, वहां सुरक्षा बढ़ाई जा सकती है, वहीं गैर-जरूरी पाए जाने पर कुछ लोगों से बॉडीगार्ड वापस भी लिए जा सकते हैं। अधिकारियों को निर्धारित समयसीमा का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि जल्द से जल्द स्थिति की समग्र तस्वीर सामने आ सके।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM