झारखंड में अप्रैल से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, तीन माह में प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य

झारखंड में अप्रैल से शुरू होगा मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण, तीन माह में प्रक्रिया पूरी करने का लक्ष्य

झारखंड में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया अप्रैल महीने से शुरू होने जा रही है। इसकी सटीक तारीख की घोषणा जल्द ही भारत निर्वाचन आयोग द्वारा की जाएगी। आयोग ने इस संबंध में राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार को पत्र भेजकर अप्रैल से अभियान शुरू करने और उससे जुड़ी तैयारियों को अंतिम रूप देने का निर्देश दिया है।

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बताया कि एसआईआर को लेकर प्रारंभिक स्तर की अधिकांश तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं। इसके अलावा प्रशासनिक स्तर पर भी आवश्यक व्यवस्था कर ली गई है। उन्होंने कहा कि 11 मार्च को इस विषय पर एक अहम बैठक बुलाई गई है, जिसमें सभी तैयारियों की अंतिम समीक्षा की जाएगी।

उन्होंने यह भी संकेत दिया कि भारत निर्वाचन आयोग जल्द ही आधिकारिक तौर पर इसकी तिथि घोषित कर सकता है।

तीन महीने में पूरी होगी प्रक्रिया

राज्य में मतदाता सूची के इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान को पूरा करने में लगभग तीन महीने का समय लगने की संभावना है। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के अनुसार, सामान्य तौर पर इस तरह की प्रक्रिया 90 से 100 दिनों में पूरी होती है। कुछ राज्यों में इस अवधि को बढ़ाने की मांग की जाती है, लेकिन उन्होंने उम्मीद जताई कि झारखंड में यह काम तय समय सीमा के भीतर ही पूरा कर लिया जाएगा और अतिरिक्त समय की जरूरत नहीं पड़ेगी।

एसआईआर से पहले की गतिविधियों के तहत राज्य में लगभग 73 प्रतिशत मतदाताओं का सत्यापन पहले ही किया जा चुका है। अधिकारियों के अनुसार, इससे पुनरीक्षण प्रक्रिया को आगे बढ़ाने में काफी सुविधा मिलेगी। बताया गया कि झारखंड में इससे पहले वर्ष 2003 में विशेष गहन पुनरीक्षण कराया गया था। उसी वर्ष की मतदाता सूची को आधार बनाकर उसे सार्वजनिक भी कर दिया गया है।

मतदाता सूची में संभावित कमी को लेकर उठ रहे सवालों पर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि हर बार विशेष गहन पुनरीक्षण के दौरान मतदाताओं की संख्या में कुछ कमी देखी जाती है। यह प्रक्रिया मतदाता सूची को अधिक सटीक और अद्यतन बनाने के लिए की जाती है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM