झारखंड का मौसम बदला, कई जिलों में पारा 35 के पार; 7-8 मार्च को बारिश की संभावना

झारखंड का मौसम बदला, कई जिलों में पारा 35 के पार; 7-8 मार्च को बारिश की संभावना

झारखंड में मौसम का मिजाज बदलने लगा है और तापमान धीरे-धीरे ऊपर चढ़ रहा है। मौसम विभाग के ताजा आंकड़ों के अनुसार राज्य के कई जिलों में अधिकतम तापमान सामान्य से अधिक दर्ज किया गया है। मौसम केंद्र रांची की रिपोर्ट के मुताबिक राजधानी में अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 15.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।

राज्य के विभिन्न शहरों में भी तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिली। जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री सेल्सियस, डालटनगंज में 35.2 डिग्री और बोकारो में 34.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। सबसे अधिक गर्मी चाईबासा में महसूस की गई, जहां पारा 36.4 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। वहीं न्यूनतम तापमान के मामले में गुमला सबसे ठंडा रहा, जहां पारा 11.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पिछले 24 घंटों में राज्य के किसी भी हिस्से में वर्षा नहीं हुई।

हालांकि मौसम विभाग का अनुमान है कि आने वाले दिनों में मौसम में कुछ बदलाव संभव है। 6 मार्च की दोपहर के बाद आसमान में आंशिक बादल छाने की संभावना जताई गई है।

इसके बाद 7 मार्च को झारखंड के दक्षिण-पूर्वी जिलों में बादल छाए रहने के साथ कुछ स्थानों पर गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। इस दौरान पूर्वी सिंहभूम, पश्चिमी सिंहभूम, सिमडेगा, सरायकेला-खरसावां, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ और साहिबगंज जैसे इलाकों में मौसम का असर देखने को मिल सकता है।

मौसम विभाग के अनुसार 8 मार्च को राज्य के पूर्वी हिस्सों में भी इसी तरह का मौसम बना रह सकता है। दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा और पाकुड़ जिलों में मेघ गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है।

विशेषज्ञों का कहना है कि फिलहाल तापमान में हल्की बढ़ोतरी जारी रह सकती है, लेकिन बादलों और संभावित बारिश के कारण कुछ इलाकों में गर्मी से आंशिक राहत मिल सकती है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM