खेलो इंडिया जनजातीय खेलों में झारखंड का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने राज्यपाल से की मुलाकात

खेलो इंडिया जनजातीय खेलों में झारखंड का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने राज्यपाल से की मुलाकात

खेलो इंडिया जनजातीय खेलों में झारखंड का दमदार प्रदर्शन, खिलाड़ियों ने राज्यपाल से की मुलाकात
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Apr 17, 2026, 11:45:00 AM

छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर में आयोजित ‘प्रथम खेलो इंडिया जनजातीय खेल–2026’ में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले झारखंड के खिलाड़ियों ने शुक्रवार को रांची स्थित लोक भवन में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और प्रतियोगिता में हासिल उपलब्धियों की जानकारी दी।

प्रतियोगिता में झारखंड की टीम ने बालक और बालिका दोनों वर्गों में शानदार प्रदर्शन करते हुए समग्र रैंकिंग में कांस्य पदक अपने नाम किया। इस उपलब्धि पर राज्यपाल ने प्रसन्नता जताते हुए खिलाड़ियों को बधाई दी और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राज्यपाल गंगवार ने कहा कि झारखंड में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। यहां के खिलाड़ी अपने समर्पण, कड़ी मेहनत और अनुशासन के बल पर राष्ट्रीय स्तर पर लगातार पहचान बना रहे हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी इसी जुनून के साथ अभ्यास जारी रखने और ऊंचाइयों को छूने के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर राज्यपाल ने खेलों के प्रति युवाओं की बढ़ती रुचि को सकारात्मक संकेत बताते हुए कहा कि ऐसे आयोजन खिलाड़ियों को अपनी क्षमता दिखाने का बेहतर मंच प्रदान करते हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि झारखंड के खिलाड़ी भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां हासिल करेंगे।

गौरतलब है कि इस प्रतियोगिता का आधिकारिक शुभंकर ‘मोरवीर’ रखा गया था, जो आयोजन की पहचान बना रहा।