झारखंड पुलिस को मिलेगा नया ‘व्हीकल बूस्ट’, CM हेमंत 1477 वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी

झारखंड पुलिस को मिलेगा नया ‘व्हीकल बूस्ट’, CM हेमंत 1477 वाहनों को दिखाएंगे हरी झंडी

झारखंड में कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में राज्य सरकार पुलिस महकमे को बड़ी सुविधा देने जा रही है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन 13 मार्च को झारखंड विधानसभा परिसर से 1477 नए पुलिस वाहनों को हरी झंडी दिखाकर अलग-अलग जिलों के लिए रवाना करेंगे। लंबे समय से कई थानों में पुराने और खराब हो चुके वाहनों की समस्या बनी हुई थी, ऐसे में यह पहल पुलिस के लिए बड़ी राहत मानी जा रही है। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं और बुधवार को इन वाहनों का रिहर्सल भी किया जाएगा। 

पुलिस मुख्यालय के अनुसार नए वाहनों में कुल 628 चार पहिया वाहन (बोलेरो) और 849 दोपहिया वाहन शामिल हैं। इन वाहनों का उद्देश्य शहरी इलाकों के साथ-साथ ग्रामीण और दूरस्थ क्षेत्रों में पुलिस की गश्त को अधिक प्रभावी बनाना है।

झारखंड पुलिस एसोसिएशन ने इस फैसले का स्वागत करते हुए कहा कि नए वाहनों से खासतौर पर नक्सल प्रभावित इलाकों और दुर्गम क्षेत्रों में पुलिस की त्वरित प्रतिक्रिया क्षमता बेहतर होगी। इससे अपराध नियंत्रण, आपात स्थिति में सहायता और यातायात व्यवस्था संभालने में भी पुलिस को मजबूती मिलेगी। 

बड़े जिलों को मिला ज्यादा आवंटन

राज्य के प्रमुख और संवेदनशील जिलों को अधिक संख्या में वाहन दिए गए हैं। राजधानी रांची को सबसे ज्यादा 80 बोलेरो और 73 बाइक आवंटित की गई हैं, जबकि जमशेदपुर को 51 बोलेरो और 89 बाइक मिलेंगी। इसके अलावा बोकारो को 39 बोलेरो और 53 बाइक, धनबाद को 40 बोलेरो व 45 बाइक तथा चाईबासा को 40 बोलेरो और 47 बाइक दिए गए हैं।

वाहनों का आवंटन जिलों की जरूरत और सुरक्षा स्थिति को ध्यान में रखते हुए किया गया है। गिरिडीह को 32 बोलेरो और 39 बाइक, देवघर को 28 बोलेरो व 39 बाइक तथा दुमका को 20 बोलेरो और 28 बाइक दी गई हैं। इसी तरह पलामू को 31 बोलेरो और 36 बाइक, जबकि हजारीबाग को 29 बोलेरो और 42 बाइक आवंटित किए गए हैं।

छोटे जिलों को भी मिली सुविधा

सरकार ने छोटे और दूरस्थ जिलों को भी नजरअंदाज नहीं किया है। पाकुड़ को 11 बोलेरो, खूंटी को 14 और सिमडेगा को 15 बोलेरो उपलब्ध कराए जाएंगे, साथ ही इनके लिए पर्याप्त संख्या में बाइक भी दी जाएंगी। इसके अतिरिक्त मुख्यालय स्तर की रिस्पॉन्स टीम को भी 14 बोलेरो और 42 बाइक उपलब्ध कराई गई हैं, ताकि राज्य स्तर पर त्वरित कार्रवाई की क्षमता मजबूत हो सके।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM