झारखंड पुलिस खेल महोत्सव की शुरुआत, तीन दिनों तक चलेगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

झारखंड पुलिस खेल महोत्सव की शुरुआत, तीन दिनों तक चलेगी राज्य स्तरीय प्रतियोगिता

झारखंड पुलिस बल के जवानों और अधिकारियों के बीच आपसी समन्वय और खेल संस्कृति को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से राज्य स्तरीय पुलिस खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ हो गया है। 17वीं बार आयोजित हो रही इस प्रतियोगिता की शुरुआत मंगलवार को रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 परिसर में हुई, जहां पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्र ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस मौके पर विभाग के कई वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

तीन दिवसीय इस खेल आयोजन में राज्य पुलिस की विभिन्न इकाइयों की टीमें हिस्सा ले रही हैं। इनमें सीआईडी, एटीएस, एसीबी, झारखंड जगुआर, आईटीएस, संचार एवं तकनीकी सेवाएं के साथ-साथ रेल पुलिस की जमशेदपुर और धनबाद इकाइयां भी शामिल हैं। इसके अलावा प्रशिक्षण संस्थानों जैसे पीटीसी पदमा, जेपीए हजारीबाग और जेब्ल्यूएफएस नेतरहाट की टीमें भी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगी।

प्रतियोगिता के तहत विभिन्न खेल गतिविधियों का आयोजन रांची के अलग-अलग प्रमुख स्थलों पर किया गया है। मोहराबादी स्थित फुटबॉल स्टेडियम और उसके हॉल, डोरंडा का जैप-1 परिसर, टाटीसिलवे का जैप-2 परिसर और होटवार स्थित जैप-10 परिसर इन खेलों के मुख्य केंद्र बनाए गए हैं।

यह प्रतियोगिता 17 से 19 मार्च तक आयोजित होगी, जिसमें प्रतिभागी अपनी खेल क्षमता का प्रदर्शन करते हुए स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की भावना को बढ़ावा देंगे। आयोजन का उद्देश्य न केवल शारीरिक फिटनेस को प्रोत्साहित करना है, बल्कि पुलिस बल के भीतर टीम भावना और सहयोग को भी मजबूत करना है।

Trending News

पहाड़, प्रकृति और रोमांच का संगम बना राजगीर, इको टूरिज्म के रूप में मिल रही नई पहचान
पहाड़, प्रकृति और रोमांच का संगम बना राजगीर, इको टूरिज्म के रूप में मिल रही नई पहचान
Aug 25, 2026, 7:05:00 AM
देशभर में 14 नवीनीकृत डाकघरों का हुआ वर्चुअल लोकार्पण, पाटलिपुत्र उप डाकघर के नये भवन का हुआ उद्घाटन
देशभर में 14 नवीनीकृत डाकघरों का हुआ वर्चुअल लोकार्पण, पाटलिपुत्र उप डाकघर के नये भवन का हुआ उद्घाटन
Aug 25, 2026, 6:57:00 AM
विवाद के बाद थी घर से भागी यूपी की लड़कियां झारखंड से हुई रेस्क्यू
विवाद के बाद थी घर से भागी यूपी की लड़कियां झारखंड से हुई रेस्क्यू
Aug 25, 2026, 6:45:00 AM
बेखौफ अपराधियों का तांडव, सुशी इंफ्रा दफ्तर पर दिनदहाड़े की लगातार हवाई फायरिंग
बेखौफ अपराधियों का तांडव, सुशी इंफ्रा दफ्तर पर दिनदहाड़े की लगातार हवाई फायरिंग
Aug 25, 2026, 6:24:00 AM
पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी ! शिअद से गठबंधन की चर्चा के बीच आयी बड़ी खबर
पंजाब में अकेले चुनाव लड़ेगी बीजेपी ! शिअद से गठबंधन की चर्चा के बीच आयी बड़ी खबर
Aug 24, 2026, 8:09:00 PM
सीजेपी ने किया एलान, पांच सितंबर को होगा शांतिपूर्ण विरोध मार्च
सीजेपी ने किया एलान, पांच सितंबर को होगा शांतिपूर्ण विरोध मार्च
Aug 24, 2026, 7:52:00 PM
रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से मांगी रिश्वत, घूसखोर एसआई निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई
रिटायर होमगार्ड जवान के बेटे से मांगी रिश्वत, घूसखोर एसआई निलंबित, एसपी की बड़ी कार्रवाई
Aug 24, 2026, 7:12:00 PM
'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे
'हाथी चले बाजार कुत्ते भौंके हजार' BPSC ने मांगी माफी, CM ने दिए सस्पेंड के आदेश, छात्र-तेजस्वी खूब गरजे
Aug 24, 2026, 7:11:00 PM
25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
25 अगस्त से 16 सितंबर तक भरे जाएंगे इंटरमीडिएट व मैट्रिक वार्षिक परीक्षा, 2027 के परीक्षा फॉर्म
Aug 24, 2026, 7:04:00 PM
राज्य के छह जिलों में लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
राज्य के छह जिलों में लगेगा नियोजन-सह-व्यावसायिक मार्गदर्शन मेला
Aug 24, 2026, 6:48:00 PM