झारखंड पुलिस में फेरबदल की तैयारी, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे IPS अधिकारी

झारखंड पुलिस में फेरबदल की तैयारी, केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे IPS अधिकारी

झारखंड कैडर में वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की आवाजाही का दौर जारी है। वर्ष 2007 बैच के आईपीएस अधिकारी राकेश बंसल ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पूरी कर राज्य में वापसी कर ली है और झारखंड पुलिस में अपनी जिम्मेदारी संभाल ली है। बंसल पिछले कुछ वर्षों से रिसर्च एंड एनालिसिस विंग (RAW) में तैनात थे। केंद्र सरकार ने 25 मार्च को उन्हें औपचारिक रूप से कार्यमुक्त कर दिया था, जिसके बाद उनकी राज्य में वापसी हुई।

इसी कड़ी में अन्य वरिष्ठ अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति अवधि भी जल्द समाप्त होने वाली है। राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) में इंस्पेक्टर जनरल (IG) के पद पर कार्यरत आईपीएस आशीष बत्रा तथा वर्ष 2011 बैच की आईपीएस अधिकारी डॉ. जया राय का केंद्रीय कार्यकाल समाप्ति की ओर है। जानकारी के अनुसार, दोनों अधिकारी निकट भविष्य में झारखंड लौटकर राज्य सरकार के अधीन अपनी सेवाएं देंगे। डॉ. जया राय लगभग आठ वर्षों से केंद्र में कार्यरत हैं, जबकि आशीष बत्रा का कार्यकाल करीब सात साल का रहा है।

उधर, राज्य से केंद्र की ओर भी अधिकारियों की संभावित तैनाती को लेकर हलचल है। आईजी प्रशिक्षण ए. विजयालक्ष्मी समेत वर्ष 2011 बैच के एक अन्य आईपीएस अधिकारी ने केंद्रीय प्रतिनियुक्ति के लिए आवेदन किया है। इन आवेदनों पर प्रक्रिया आगे बढ़ने की संभावना जताई जा रही है।

इस बीच, हाल ही में केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आईपीएस प्रशांत आनंद को भी नई जिम्मेदारी दी गई है। मुख्यालय में योगदान देने के बाद उन्हें एसपी वायरलेस के पद पर नियुक्त किया गया है।

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM