असम चुनाव में झारखंड के नेताओं की एंट्री, कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

असम चुनाव में झारखंड के नेताओं की एंट्री, कांग्रेस ने सौंपी बड़ी जिम्मेदारी

आगामी असम विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं. इसी क्रम में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) ने चुनाव प्रचार को मजबूत बनाने के लिए झारखंड के कई प्रमुख नेताओं को असम भेजने का निर्णय लिया है. पार्टी की ओर से जारी आधिकारिक अधिसूचना में इन नेताओं को कांग्रेस प्रत्याशियों के समर्थन में प्रचार अभियान चलाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है.

यह सूचना झारखंड कांग्रेस के प्रभारी के. राजू की ओर से जारी की गई है. अधिसूचना के अनुसार, झारखंड से चुने गए नेता असम में पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में जनसभाएं, बैठकें और अन्य चुनावी कार्यक्रमों में हिस्सा लेकर प्रचार करेंगे.

प्रचार की जिम्मेदारी जिन नेताओं को दी गई है, उनमें सांसद सुभदेव भगत के अलावा राज्य सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह और शिल्पी नेहा तिर्की शामिल हैं. इसके साथ ही विधायक रमेश्वर उरांव, ममता देवी, रामचंद्र सिंह, सोना राम सिंकू और नमन बिक्सल कोंगारी को भी चुनावी अभियान में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए नामित किया गया है.

सूची में झारखंड प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष और रांची की पूर्व मेयर रमा खलखो का नाम भी शामिल है.

पार्टी सूत्रों के मुताबिक, इन नेताओं को असम के विभिन्न क्षेत्रों में प्रचार कार्यक्रमों के माध्यम से कांग्रेस की नीतियों और उम्मीदवारों के समर्थन में माहौल बनाने की जिम्मेदारी दी गई है. कांग्रेस का मानना है कि अनुभवी नेताओं की भागीदारी से चुनावी अभियान को मजबूती मिलेगी और संगठन को लाभ होगा.

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM