झारखंड के 48 नगर निकायों के लिए वोटिंग जारी, 27 को आएंगे नतीजे

राज्य के 48 नगर निकायों में नगर सरकार चुनने के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लंबे अरसे के बाद हो रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है।

झारखंड चुनाव

राज्य के 48 नगर निकायों में नगर सरकार चुनने के लिए मतदान की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है। लंबे अरसे के बाद हो रहे नगर निकाय चुनाव को लेकर उत्साह देखने को मिल रहा है। राजधानी रांची सहित पूरे राज्य में इस मतदान को लेकर अहले सुबह लोग अपने-अपने बूथों पर पहुंच चुके थे।

मॉक पोलिंग के बाद सभी बारी-बारी से मतों के प्रयोग करते नजर आए। इस बार बैलेट पेपर पर मतदान हो रहा है, ऐसे में थोड़ा समय लोगों को लग रहा है। अभी तक मतदान के मद्देनजर पूरे प्रदेश से किसी तरह के अप्रिय घटना की सूचना नहीं है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 बजे तक चलेगा।

मतदान बैलेट बॉक्स तथा बैलेट पेपर के माध्यम से होगा। प्रत्येक मतदाता को दो-दो बैलेट पेपर एक महापौर या अध्यक्ष तथा एक वार्ड पार्षद के लिए दिए जाएंगे।

राज्य के 48 नगर निकायों में नगर निगम महापौर के नौ, नगर परिषद व नगर पंचायत अध्यक्ष के 39 तथा 1,042 वार्ड पार्षदों के लिए वोट पड़ेंगे। राज्य के जिन 48 नगर निकायों में चुनाव होगा, उनमें नौ नगर निगम, 20 नगर परिषद तथा 19 नगर पंचायत हैं।

इस चुनाव में कुल 43,33,574 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 22,07,203 पुरुष, 21,26,227 महिला तथा 144 थर्ड जेंडर मतदाता हैं।

मेयर व अध्यक्ष के लिए चुनाव लड़ रहे 562 तथा वार्ड पार्षद के 5,562 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला मतदाता करेंगे। इस तरह कुल 6,124 प्रत्याशियों का भाग्य बैलेट बाक्स में कैद होगा।

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM