झारखंड में राज्यसभा सीटों को लेकर महागठबंधन में तकरार, JMM और कांग्रेस दोनों ने ठोका दावा

झारखंड में राज्यसभा सीटों को लेकर महागठबंधन में तकरार, JMM और कांग्रेस दोनों ने ठोका दावा

झारखंड में राज्यसभा की दो सीटों पर होने वाले आगामी चुनाव को लेकर सत्तारूढ़ गठबंधन के भीतर ही राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) और कांग्रेस दोनों ही दल इन सीटों पर अपनी दावेदारी मजबूत कर रहे हैं, जिससे गठबंधन के भीतर सीट बंटवारे को लेकर मतभेद खुलकर सामने आने लगे हैं। झामुमो की ओर से केंद्रीय प्रवक्ता मनोज पांडेय के बाद अब विधायक हेमलाल मुर्मू ने भी स्पष्ट संकेत दिया है कि पार्टी दोनों सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारने की तैयारी में है। उन्होंने कहा कि संगठन इस चुनाव को लेकर पूरी तरह सक्रिय है और रणनीति के साथ आगे बढ़ रहा है।

दूसरी तरफ कांग्रेस भी राज्यसभा की एक सीट पर अपना अधिकार जताती नजर आ रही है। पार्टी के झारखंड प्रभारी के. राजू ने कहा है कि गठबंधन की राजनीति को ध्यान में रखते हुए कम से कम एक सीट कांग्रेस को मिलनी चाहिए। वहीं कांग्रेस विधायक इरफान अंसारी ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखते हुए मांग की है कि वरिष्ठ नेता और उनके पिता फुरकान अंसारी को राज्यसभा भेजा जाए।

दरअसल, राज्यसभा की एक सीट दिशोम गुरु शिबू सोरेन के निधन के बाद रिक्त हो गई है, जबकि दूसरी सीट भाजपा सांसद दीपक प्रकाश का कार्यकाल 21 जून को समाप्त होने के कारण खाली होने वाली है। ऐसे में अनुमान लगाया जा रहा है कि मई या जून के दौरान इन दोनों सीटों के लिए चुनाव कराया जा सकता है। संभावित चुनाव को देखते हुए अभी से गठबंधन के भीतर दावेदारी और बयानबाजी तेज हो गई है, जिससे झामुमो और कांग्रेस के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर राजनीतिक खींचतान साफ दिखाई देने लगी है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM