नक्सल विरोधी मोर्चे पर झारखंड सरकार सख्त, तीन उग्रवादियों पर तय किया इनाम

नक्सल विरोधी मोर्चे पर झारखंड सरकार सख्त, तीन उग्रवादियों पर तय किया इनाम

झारखंड सरकार ने नक्सल गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई को और तेज करते हुए तीन सक्रिय नक्सलियों के विरुद्ध इनामी राशि घोषित की है। इसके साथ ही नक्सली हिंसा में घायल हुए केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (CRPF) के दो जवानों को कुल 5.60 लाख रुपये की अनुदान सहायता प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। इस संबंध में गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की ओर से आधिकारिक आदेश जारी कर दिया गया है।

तीन नक्सलियों पर एक-एक लाख का इनाम

सरकार की ओर से जिन नक्सलियों के खिलाफ इनाम घोषित किया गया है, वे सभी पश्चिमी सिंहभूम (चाईबासा) जिले से जुड़े बताए गए हैं।
फुलमनी कोड़ा पर एक लाख रुपये का इनाम रखा गया है। इसी तरह कोदोमुनि कोड़ा और चोगो पूर्ति के खिलाफ भी एक-एक लाख रुपये की इनामी राशि घोषित की गई है। इन पर नक्सली गतिविधियों में संलिप्त रहने का आरोप है।

नक्सल अभियानों में घायल जवानों को राहत

राज्य सरकार ने नक्सल विरोधी अभियानों के दौरान घायल हुए सुरक्षा बलों के जवानों को भी आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।
गुमला जिले के मड़वा पहाड़ क्षेत्र में 13 जुलाई 2021 को नक्सल ऑपरेशन के दौरान हुए आईईडी विस्फोट में घायल सीआरपीएफ जवान विश्वजीत कुंभकार को 2.10 लाख रुपये की अनुदान राशि दी गई है।
वहीं खूंटी जिले के रनिया इलाके में 23 जुलाई 2012 को नक्सलियों की गोलीबारी में घायल हुए सीआरपीएफ जवान सुनील कुमार को 3.50 लाख रुपये की सहायता राशि स्वीकृत की गई है।


Trending News

मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
मवेशी की तस्करी करते पूर्व मुखिया को पुलिस ने पकडा, कई मवेशी व नगद बरामद
Nov 13, 2026, 9:53:00 PM
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
पुलिस के इकबाल को चुनौती, थाने से महज सौ गज दूर के ज्वेलरी दुकान का ताला तोड़ चोरी का प्रयास
Nov 13, 2026, 6:45:00 PM
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
लोक आस्था के महापर्व 'छठ पूजा' को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट, उपायुक्त ने जारी किए विस्तृत सुरक्षा दिशा-निर्देश
Nov 13, 2026, 6:30:00 PM
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
बाबूलाल मरांडी ने कहा- होटवार जेल में बार-बार अमानवीय घटनाएं, जेल IG को पद से हटाकर निलंबित करे सरकार
Nov 13, 2026, 6:15:00 PM
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
चाय की चुस्की के साथ आत्मनिर्भरता की मिठास, जीविका दीदियों को भा रही 'महानंदा लीफ'
Nov 13, 2026, 6:00:00 PM
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
काजीरंगा में भीषण सड़क हादसा, ट्रक-ट्रैवलर की टक्कर में 12 लोगों की मौत
Nov 13, 2026, 5:50:00 PM
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
DIG ने कहा- नशामुक्त कोसी के निर्माण में पुलिस के साथ समाज की भागीदारी जरूरी
Nov 13, 2026, 5:45:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
खाद्य संरक्षा विभाग द्वारा लगातार की जा रही कार्रवाई को लेकर स्वास्थ्य मंत्री ने राज्य के खाद्य व्यवसायियों से की अपील
Nov 13, 2026, 5:30:00 PM
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
छठ घाट पहुंचे राजेश ठाकुर, तैयारियों का लिया जायजा, अधिकारियों को दिए निर्देश
Nov 13, 2026, 5:15:00 PM
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
जिला परिषद सदस्य ऊषा देवी ने 5 सौ छठव्रतियों के बीच बांटी साड़ी, नारियल व फल
Nov 13, 2026, 5:00:00 PM