शहीद के सम्मान में झारखंड सरकार का बड़ा कदम, शहीद BSF जवान की पत्नी को देंगे 10 लाख

शहीद के सम्मान में झारखंड सरकार का बड़ा कदम, शहीद BSF जवान की पत्नी को देंगे 10 लाख

देश की सुरक्षा में अपने प्राण न्योछावर करने वाले बीएसएफ जवान संदीप सिंह के परिवार को झारखंड सरकार ने आर्थिक सहायता देने का निर्णय लिया है। राज्य सरकार के गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग ने शहीद की पत्नी सीमा कुमारी को 10 लाख रुपये की विशेष अनुग्रह राशि देने की स्वीकृति प्रदान की है।

संदीप सिंह धनबाद जिले के मनियाडीह थाना क्षेत्र के निवासी थे। 19 दिसंबर 2021 को राजस्थान में भारत-पाकिस्तान सीमा पर तैनाती के दौरान मोर्टार विस्फोट में वे शहीद हो गए थे। उनके पिता रघुनाथ सिंह का पहले ही निधन हो चुका है। ऐसे में परिवार की जिम्मेदारी को देखते हुए राज्य सरकार ने उनकी पत्नी को आर्थिक सहायता देने का फैसला किया है।

सरकार की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि यह राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में स्थानांतरित की जाएगी। अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल ने इस संबंध में धनबाद के उपायुक्त को पत्र भेजकर भुगतान की प्रक्रिया सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है।

निर्देश के अनुसार अनुग्रह राशि का भुगतान डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किया जाएगा। धनबाद के उपायुक्त या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी जिला कोषागार से राशि निकालकर इसे शहीद की पत्नी के बैंक खाते में जमा कराएंगे।

राज्य सरकार के इस फैसले को शहीद के परिवार को आर्थिक सहारा देने और देश के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले जवानों के प्रति सम्मान व्यक्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM