झारखंड APP प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट इसी माह संभव, JPSC ने जारी किया संशोधित मॉडल आंसर

झारखंड APP प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट इसी माह संभव, JPSC ने जारी किया संशोधित मॉडल आंसर

झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा आयोजित सहायक लोक अभियोजक (APP) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम इसी महीने जारी होने की संभावना जताई जा रही है। आयोग ने रिजल्ट प्रकाशित करने की प्रक्रिया तेज कर दी है, जिससे अभ्यर्थियों को जल्द ही परिणाम मिलने की उम्मीद है।

जानकारी के मुताबिक, सीधी भर्ती के लिए प्रारंभिक परीक्षा 20 दिसंबर 2025 को आयोजित की गई थी, जबकि बैकलॉग पदों के लिए परीक्षा 13 दिसंबर 2025 को संपन्न हुई थी। दोनों परीक्षाओं के प्रश्नपत्रों का मूल्यांकन अब अंतिम चरण में है।

इस बीच आयोग ने प्रारंभिक परीक्षा के पहले पत्र (सामान्य अध्ययन) और दूसरे पत्र (विधि विषय) के लिए संशोधित मॉडल उत्तर भी जारी कर दिए हैं। इससे पहले आयोग ने प्रारंभिक मॉडल उत्तर प्रकाशित कर अभ्यर्थियों से 1 जनवरी 2026 तक आपत्तियां और सुझाव मांगे थे। प्राप्त आपत्तियों की विषय विशेषज्ञों द्वारा विस्तार से समीक्षा की गई, जिसके बाद आवश्यक संशोधन करते हुए नया मॉडल उत्तर तैयार किया गया।

संशोधित मॉडल उत्तर के आधार पर ही अब प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम घोषित किया जाएगा। प्रारंभिक परीक्षा में सफल होने वाले उम्मीदवारों को मुख्य परीक्षा में शामिल होने का अवसर मिलेगा। हालांकि मुख्य परीक्षा की तिथि की घोषणा आयोग बाद में करेगा।

गौरतलब है कि इस भर्ती प्रक्रिया के माध्यम से कुल 160 पदों पर नियुक्ति की जानी है। इनमें 134 पद सीधी भर्ती के लिए निर्धारित हैं, जबकि 26 पद बैकलॉग श्रेणी के लिए आरक्षित किए गए हैं। अभ्यर्थियों का कहना है कि परिणाम जल्द घोषित होने से उन्हें मुख्य परीक्षा की तैयारी के लिए पर्याप्त समय मिल सकेगा। वहीं आयोग ने भी संकेत दिया है कि परिणाम जारी होते ही मुख्य परीक्षा से संबंधित जानकारी अभ्यर्थियों को उपलब्ध करा दी जाएगी।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM