JAC ने जारी किया मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का शेड्यूल, देखें पूरा टाइम टेबल

JAC ने जारी किया मैट्रिक कंपार्टमेंटल परीक्षा का शेड्यूल, देखें पूरा टाइम टेबल

झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने वर्ष 2026 की माध्यमिक (मैट्रिक) कंपार्टमेंटल, इंप्रूवमेंट और विशेष (सैद्धांतिक एवं प्रायोगिक) परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम घोषित कर दिया है। परिषद के अनुसार परीक्षाएं 7 अगस्त से शुरू होकर 12 अगस्त तक संचालित होंगी। इसके साथ ही परीक्षार्थियों के लिए प्रवेश पत्र जारी करने की तिथि भी घोषित कर दी गई है।

काउंसिल ने जानकारी दी है कि सभी अभ्यर्थी 30 जुलाई से JAC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षार्थियों को सलाह दी गई है कि वे परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से पहले पहुंचें तथा प्रवेश पत्र के साथ वैध पहचान पत्र भी अनिवार्य रूप से साथ रखें।

परीक्षाएं प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित होंगी। पहली पाली का समय सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1:00 बजे तक रहेगा, जबकि दूसरी पाली दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेगी। वहीं, आईटी एवं वोकेशनल विषय की परीक्षा 7 अगस्त को पहली पाली में सुबह 9:45 बजे से 12:30 बजे तक आयोजित की जाएगी।

परीक्षा कार्यक्रम इस प्रकार है:

7 अगस्त (शुक्रवार)

  • प्रथम पाली: वाणिज्य, गृह विज्ञान, आईटी एवं वोकेशनल
  • द्वितीय पाली: उर्दू

8 अगस्त (शनिवार)

  • प्रथम पाली: हिंदी (कोर्स ए एवं बी)
  • द्वितीय पाली: विज्ञान

10 अगस्त (सोमवार)

  • प्रथम पाली: संस्कृत
  • द्वितीय पाली: सामाजिक विज्ञान

11 अगस्त (मंगलवार)

  • प्रथम पाली: गणित
  • द्वितीय पाली: फारसी, उरांव, कुरमाली, उड़िया, हो, पंचपरगनिया, संथाली, खोरठा, नागपुरी, बांग्ला, मुंडारी, खड़िया एवं अरबी

12 अगस्त (बुधवार)

  • प्रथम पाली: अंग्रेजी
  • द्वितीय पाली: संगीत

  • काउंसिल ने सभी परीक्षार्थियों से अपील की है कि वे परीक्षा से पहले अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसमें अंकित सभी विवरणों की जांच कर लें, ताकि परीक्षा के दिन किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।
  • Trending News

    सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
    सप्तमी को मां आरण्य देवी के दर्शन के लिए उमड़ी आस्था, हजारों की संख्या में भक्तों ने माता के दरबार में टेका मत्था
    Oct 17, 2026, 6:14:00 PM
    दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
    दुर्गापूजा को लेकर पुलिस का फ्लैग मार्च, सुरक्षा व्यवस्था को लेकर प्रशासन सतर्क
    Oct 17, 2026, 5:53:00 PM
    शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
    शिक्षकों की 15 सूत्री मांगों को लेकर संघ ने की शिक्षा मंत्री से वार्ता, मिला आश्वासन
    Oct 17, 2026, 5:26:00 PM
    बंद मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, सुनार समेत सात गिरफ्तार, पीतल के भारी बर्तन और नकदी बरामद
    बंद मकान में चोरी का 24 घंटे में खुलासा, सुनार समेत सात गिरफ्तार, पीतल के भारी बर्तन और नकदी बरामद
    Oct 17, 2026, 5:25:00 PM
    स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का SP ने किया खुलासा, ओडिशा का कुख्यात 'केला गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम
    स्वर्ण व्यवसायी लूटकांड का SP ने किया खुलासा, ओडिशा का कुख्यात 'केला गैंग ने दिया था वारदात को अंजाम
    Oct 17, 2026, 4:53:00 PM
    प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, क्लिनिक सील, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
    प्रसव के बाद प्रसूता की मौत, क्लिनिक सील, डॉक्टरों पर लापरवाही का आरोप
    Oct 17, 2026, 4:27:00 PM
     प्रभारी DGP प्रीता वर्मा ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा, SSP समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
    प्रभारी DGP प्रीता वर्मा ने की विधि-व्यवस्था की समीक्षा, SSP समेत कई अधिकारी रहे मौजूद
    Oct 17, 2026, 4:22:00 PM
    भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
    भव्य मैया जागरण का आयोजन, मां भगवती के जयकारों से गूंजा पूरा क्षेत्र
    Oct 17, 2026, 4:05:00 PM
    पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
    पुलिस की विशेष छापेमारी के दौरान बड़ी कार्रवाई, 3 शातिर अपराधियों को किया गिरफ्तार
    Oct 17, 2026, 4:01:00 PM
    'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें
    'सम्राट चौधरी सातवीं फेल' अनंत सिंह के विवादित बयान पर बोले प्रशांत किशोर, जांच कराकर कार्रवाई करें
    Oct 17, 2026, 3:49:00 PM