रांची में इस्कॉन की भव्य रामनवमी शोभायात्रा, भक्ति और उल्लास में डूबे श्रद्धालु

रामनवमी के पावन अवसर पर राजधानी रांची में इस्कॉन (ISKCON) के तत्वावधान में एक भव्य धार्मिक शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर शहर का माहौल पूरी तरह भक्तिमय हो उठा, जहां श्रद्धालु भगवान श्रीराम के नाम का संकीर्तन करते हुए उत्साह और आस्था के रंग में रंगे नजर आए।

शोभायात्रा के दौरान भक्तों ने हरिनाम संकीर्तन के साथ नृत्य और भजन प्रस्तुत किए। "जय श्रीराम" के गगनभेदी उद्घोष के बीच श्रद्धालु झूमते-गाते हुए पूरे मार्ग में आगे बढ़ते रहे। इस धार्मिक आयोजन में बड़ी संख्या में लोगों ने भागीदारी निभाई, जिससे पूरे क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार हुआ।

कार्यक्रम के दौरान रामायण, भगवद्गीता समेत अन्य धार्मिक ग्रंथों का वितरण भी किया गया, ताकि लोगों तक धर्म और आध्यात्मिकता का संदेश पहुंच सके।

इस शोभायात्रा का नेतृत्व इस्कॉन रांची के प्रबंधक मधुसूदन मुकुंद दास ने किया। उन्होंने इस अवसर पर सभी रांचीवासियों को रामनवमी की शुभकामनाएं देते हुए समाज में शांति, सद्भाव और भक्ति के प्रसार का संदेश दिया।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद

Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे

Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी

Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश

Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा

Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी

Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 4:23:00 PM