अंतरराष्ट्रीय तनाव ने झारखंड के परिवारों को भी किया परेशान, दुबई में फंसे राज्य के 96 लोग

अंतरराष्ट्रीय तनाव ने झारखंड के परिवारों को भी किया परेशान, दुबई में फंसे राज्य के 96 लोग

ईरान और इजराइल-अमेरिका के बीच बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव का असर अब झारखंड के घरों तक महसूस किया जा रहा है। रांची समेत राज्य के विभिन्न जिलों से काम या पर्यटन के सिलसिले में गए करीब 96 लोग दुबई में फंस गए हैं। क्षेत्रीय हालात के कारण भारत आने वाली कई उड़ानों को रद्द कर दिया गया है, जिससे उनकी वापसी अनिश्चित हो गई है।

दुबई में ठहरे लोगों का कहना है कि ठहरने और भोजन की व्यवस्था होने के बावजूद परिवार से दूर रहने की पीड़ा सबसे ज्यादा खल रही है। रांची और अन्य शहरों में परिजन लगातार फोन पर संपर्क बनाए हुए हैं, लेकिन हर बातचीत के साथ घर लौटने की बेचैनी और बढ़ जाती है।

उड़ान रद्द, होटल में बढ़ा ठहराव

चान्हो के बीजूपाड़ा निवासी दीपक कुमार, जो सीमेंट और सरिया का व्यवसाय करते हैं, अपने समूह के साथ 28 फरवरी को भारत लौटने वाले थे। अंतिम समय में उनकी फ्लाइट रद्द हो गई और उन्हें दुबई में ही रुकना पड़ा। दीपक बताते हैं कि टूर ऑपरेटर ने आश्वस्त किया है कि वापसी तक का पूरा खर्च कंपनी उठाएगी। स्थानीय प्रशासन की ओर से भी रहने-खाने की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

फिर भी, वे कहते हैं कि “सारी सुविधाएं होने के बावजूद अपने घर-परिवार से दूर रहना बेहद कठिन है।” उधर, रांची में उनके परिजन लगातार संपर्क में हैं और सुरक्षित वापसी की राह देख रहे हैं।

ईद पर घर लौटने का सपना अधूरा

डोरंडा की नाजिया फातमा इन दिनों गहरी चिंता में हैं। उनके पति सैयद अब्दुल्लाह मुरादुल रहमान दुबई की एक निजी कंपनी में कार्यरत हैं और इस बार ईद पर घर आने वाले थे। पिछले तीन वर्षों से वे घर नहीं आ सके थे, इसलिए परिवार इस बार खासा उत्साहित था।

लेकिन उड़ानों के रद्द होने से उनका आना टल गया। नाजिया बताती हैं कि बच्चे रोज पूछते हैं, “अब्बू कब आएंगे?” और इस सवाल का जवाब देते-देते उनकी आंखें नम हो जाती हैं। दुबई से फोन पर सैयद अब्दुल्लाह ने बताया कि वे सुरक्षित हैं, पर हालात को लेकर अनिश्चितता बनी हुई है। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि जैसे ही उड़ानें सामान्य होंगी, वे सबसे पहले रांची लौटेंगे ताकि परिवार के साथ ईद मना सकें।

शादी की तारीख पर भी संकट

कांटाटोली के औरंगजेब खान के परिवार में भी चिंता का माहौल है। उनके भाई अमानुल्लाह खान और भांजे रिजवी खान दुबई में नौकरी करते हैं। बढ़ते तनाव और लगातार उड़ानों के रद्द होने से उनकी घर वापसी संदिग्ध हो गई है।

रिजवी खान की शादी 25 मार्च को तय है। ईद के बाद पूरे परिवार के जुटने की तैयारी थी, लेकिन मौजूदा परिस्थितियों ने कार्यक्रम पर सवाल खड़ा कर दिया है। औरंगजेब कहते हैं कि दोनों से लगातार बातचीत हो रही है, पर यदि समय पर उड़ानें शुरू नहीं हुईं तो शादी की तारीख आगे बढ़ानी पड़ सकती है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM