बजट भाषण में वित्त मंत्री ने दोहराया ‘आत्मनिर्भर झारखंड’ का संकल्प, कहा-"न झुके हैं, ना झुकेंगे"

बजट भाषण में वित्त मंत्री ने दोहराया ‘आत्मनिर्भर झारखंड’ का संकल्प, कहा-"न झुके हैं, ना झुकेंगे"

बजट भाषण में वित्त मंत्री ने दोहराया ‘आत्मनिर्भर झारखंड’ का संकल्प, कहा-"न झुके हैं, ना झुकेंगे"
swaraj post

By : स्वराज पोस्ट | Edited By: Urvashi
: Feb 24, 2026, 1:23:00 PM

झारखंड विधानसभा में बजट प्रस्तुत करते हुए वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने राज्य सरकार की प्राथमिकताओं और राजनीतिक प्रतिबद्धता को विस्तार से रखा। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के नेतृत्व में महागठबंधन सरकार जनभागीदारी, आदिवासी पहचान की रक्षा, सामाजिक न्याय और समावेशी विकास के एजेंडे पर आगे बढ़ रही है। सरकार का लक्ष्य एक सशक्त और आत्मनिर्भर झारखंड का निर्माण है।

मंत्री ने कहा कि वर्तमान सरकार राज्य गठन के मूल उद्देश्यों को केंद्र में रखकर काम कर रही है। उनके अनुसार, “अबुआ सरकार” दिशोम गुरु द्वारा बताए गए समावेशी विकास के मार्ग पर अग्रसर है और जनकल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

बजट भाषण के दौरान उन्होंने राजनीतिक विरोधियों पर भी परोक्ष रूप से निशाना साधा और कहा कि चुनौतियों व बाधाओं के बावजूद सरकार अपने संकल्प से पीछे नहीं हटेगी। उन्होंने आत्मसम्मान और स्वावलंबन पर जोर देते हुए कहा कि सफलता पाने के लिए किसी के सामने झुकने से बेहतर है अपने दम पर आगे बढ़ना।

वित्त मंत्री ने यह भी स्पष्ट किया कि इंडिया गठबंधन की सरकार अपने चुनावी घोषणा पत्र में किए गए वादों को चरणबद्ध तरीके से लागू करने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि जनता के विश्वास के साथ सरकार राज्य को समृद्ध और मजबूत बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है।