HPZ क्रिप्टो धोखाधड़ी में शामिल पांच भारतीयों को CBI ने गिरफ्तार किया

ranchi

दिल्ली स्थित केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) ने अंतरराष्ट्रीय स्तर पर फैली HPZ क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी में शामिल पांच भारतीयों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी दिल्ली, बेंगलुरू और हैदराबाद में सात ठिकानों पर छापेमारी के दौरान हुई। जांच एजेंसी फिलहाल इन आरोपियों से पूछताछ कर रही है।

1000 करोड़ रुपये से अधिक का साइबर ठगाना
साइबर क्राइम के तहत जारी कार्रवाई में CBI ने HPZ क्रिप्टोकरेंसी धोखाधड़ी मामले में बड़ी सफलता हासिल की। जांच के अनुसार, अंतरराष्ट्रीय साइबर अपराधियों ने भारतीय अपराधियों के साथ मिलकर 1000 करोड़ रुपये से अधिक की ठगी को अंजाम दिया।

2021 से 2023 के बीच इस धोखाधड़ी के तहत लोगों को अत्यधिक मुनाफे का लालच देकर निवेश कराया गया। अपराधियों ने इसके लिए शेल कंपनियां बनाई और इनके माध्यम से लोगों की जमा राशि को क्रिप्टोकरेंसी में बदलकर विभिन्न डिजिटल वॉलेट के जरिए विदेश भेजा।

इसके अलावा, नौकरी और कर्ज देने के नाम पर भी बड़े पैमाने पर जालसाजी की गई। CBI की टीम इस समय शेल कंपनियों के जरिए विदेश ट्रांसफर किए गए पैसों की भी जांच कर रही है। गिरफ्तार आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया है और आगे की जांच जारी है।

HPZ क्रिप्टोकरेंसी क्या है?
HPZ क्रिप्टोकरेंसी कोई वास्तविक या भरोसेमंद डिजिटल मुद्रा नहीं है। यह केवल ऐप आधारित एक टोकन है। निवेशकों को HPZ ऐप के माध्यम से बिटकॉइन या अन्य क्रिप्टो में निवेश पर अत्यधिक रिटर्न का लालच देकर धोखाधड़ी की गई। इस वजह से इस मामले को HPZ टोकन स्कैम के नाम से भी जाना जाता है।

Trending News

पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
पटना पुलिस का अपराधियों के खिलाफ ऑपरेशन लंगड़ा अभियान जारी, कुख्यात अपराधी शुभम को मारी गोली
Oct 14, 2026, 9:13:00 AM
वैशाली नाव हादसा : 13 मृतकों की लिस्ट में मासूम बच्चों की संख्या ज्यादा, लोगों ने DM का किया विरोध
वैशाली नाव हादसा : 13 मृतकों की लिस्ट में मासूम बच्चों की संख्या ज्यादा, लोगों ने DM का किया विरोध
Oct 14, 2026, 8:47:00 AM
वैशाली नाव हादसा : गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
वैशाली नाव हादसा : गंगा नदी में नाव पलटने से 13 लोगों की मौत, CM सम्राट ने किया मुआवजे का ऐलान
Oct 14, 2026, 8:16:00 AM
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
Oct 13, 2026, 11:08:00 PM
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
Oct 13, 2026, 10:44:00 PM
बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 17 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 17 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
Oct 13, 2026, 10:10:00 PM
गैस सिलेंडर फटने से 3 वर्षीय मासूम समेत पिता की मौत, 2 अन्य घायल
गैस सिलेंडर फटने से 3 वर्षीय मासूम समेत पिता की मौत, 2 अन्य घायल
Oct 13, 2026, 9:05:00 PM
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
Oct 13, 2026, 8:02:00 PM
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 7:59:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
Oct 13, 2026, 7:52:00 PM