आवास बोर्ड ने महेंद्र सिंह धोनी को भेजा नोटिस, आवासीय भूखंड पर कमर्शियल गतिविधि से जुड़ा है मामला

आवास बोर्ड ने महेंद्र सिंह धोनी को भेजा नोटिस, आवासीय भूखंड पर कमर्शियल गतिविधि से जुड़ा है मामला

रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी स्थित पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के आवास को लेकर झारखंड राज्य आवास बोर्ड ने जांच प्रक्रिया शुरू कर दी है। आरोप है कि ‘शौर्य’ नामक इस आवासीय परिसर में व्यावसायिक गतिविधि संचालित की जा रही है, जबकि संबंधित भूखंड केवल रहने के उद्देश्य से आवंटित किया गया था।

आवास बोर्ड के अधिकारियों के अनुसार, धोनी को एच (10) ए श्रेणी का प्लॉट वर्ष 2006 में तत्कालीन अर्जुन मुंडा सरकार के दौरान आवंटित किया गया था। आवंटन की शर्तों में स्पष्ट रूप से यह उल्लेख है कि भूखंड का उपयोग केवल आवासीय कार्यों के लिए किया जा सकता है।

हाल ही में इस पते पर ‘न्यूबर्ग सुप्राटेक’ नाम से एक पैथोलॉजी लैब संचालित होने की जानकारी सामने आने के बाद बोर्ड ने इसे नियमों के संभावित उल्लंघन के रूप में लिया है। इसी संदर्भ में महेंद्र सिंह धोनी को नोटिस जारी कर उनसे स्पष्टीकरण मांगा गया है।

नोटिस में कहा गया है कि यह उनका पक्ष रखने का अंतिम अवसर है। यदि निर्धारित समय सीमा के भीतर संतोषजनक जवाब नहीं मिलता है, तो बोर्ड संबंधित भूखंड के आवंटन को रद्द करने की अनुशंसा कर सकता है।

बताया जा रहा है कि यह नोटिस कुछ दिन पहले भेजा गया है और अब आवास बोर्ड को धोनी के जवाब का इंतजार है। मामले को लेकर प्रशासनिक स्तर पर आगे की कार्रवाई स्पष्टीकरण मिलने के बाद तय की जाएगी।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM