रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक टक्कर में 22 वर्षीय युवक की मौ*त

रामगढ़ में भीषण सड़क हादसा, कार-बाइक टक्कर में 22 वर्षीय युवक की मौ*त

रामगढ़ जिले के बरकाकाना क्षेत्र में बुधवार देर रात एक गंभीर सड़क दुर्घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। पतरातु मुख्य मार्ग पर मुंडा ढाबा के समीप तेज रफ्तार कार और मोटरसाइकिल के बीच सीधी भिड़ंत हो गई, जिसमें 22 वर्षीय युवक की घटनास्थल पर ही जान चली गई, जबकि उसका साथी गंभीर रूप से घायल हो गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार (संख्या JH 02 BS 5512) रामगढ़ से भुरकुंडा की दिशा में जा रही थी, जबकि बाइक विपरीत दिशा से आ रही थी। इसी दौरान दोनों वाहनों की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर की तीव्रता इतनी अधिक थी कि बाइक सवार युवक की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

पुलिस ने मृतक की पहचान तेलियातू बस्ती निवासी मोहम्मद मुजाहिद अंसारी (22 वर्ष), पिता मुमताज अंसारी के रूप में की है। बाइक पर सवार दूसरा युवक, जो उसी इलाके का रहने वाला है, गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है।

दुर्घटना की सूचना मिलते ही तेलियातू बस्ती के बड़ी संख्या में लोग घटनास्थल पर पहुंच गए। आक्रोशित ग्रामीणों ने मृतक के परिजनों के लिए मुआवजे की मांग करते हुए पतरातु मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई और यातायात बाधित हो गया।

स्थिति को संभालने के लिए बरकाकाना ओपी पुलिस के साथ अन्य थानों के अधिकारी और अतिरिक्त बल मौके पर पहुंचे। काफी समझाइश के बाद ग्रामीणों ने जाम हटाया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार और बाइक को जब्त कर लिया है तथा शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की आगे की जांच की जा रही है।

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM