रांची यूनिवर्सिटी के लॉ संस्थान पर हाईकोर्ट सख्त, BCI को जांच कमेटी गठित करने का निर्देश

रांची यूनिवर्सिटी के लॉ संस्थान पर हाईकोर्ट सख्त, BCI को जांच कमेटी गठित करने का निर्देश

झारखंड हाईकोर्ट ने रांची विश्वविद्यालय के इंस्टीट्यूट ऑफ लीगल स्टडी से जुड़े कथित अनियमितताओं के मामले में कड़ा रुख अपनाया है। मामले की सुनवाई के दौरान अदालत के निर्देश पर उच्च शिक्षा विभाग के अधिकारी, विश्वविद्यालय के कुलपति, डीन और संबंधित लॉ कॉलेज के निदेशक व्यक्तिगत रूप से उपस्थित हुए।

सुनवाई के दौरान न्यायालय ने स्पष्ट किया कि संस्थान का संचालन विश्वविद्यालय अनुदान आयोग (UGC) और बार काउंसिल ऑफ इंडिया (BCI) द्वारा निर्धारित मानकों के अनुरूप होना चाहिए। अदालत ने संबंधित अधिकारियों को इन नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

इसके साथ ही कोर्ट ने बार काउंसिल ऑफ इंडिया को एक निरीक्षण समिति बनाने का आदेश दिया है। यह समिति तीन सप्ताह के भीतर संस्थान का दौरा कर अपनी विस्तृत रिपोर्ट अदालत के समक्ष प्रस्तुत करेगी। इस रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

जस्टिस आनंद सेन की पीठ में हुई इस सुनवाई के दौरान बीसीआई की ओर से अधिवक्ता प्रशांत सिंह और राधा कृष्ण गुप्ता ने पक्ष रखा। वहीं, पिछली सुनवाई में संस्थान में नए दाखिले पर लगाई गई रोक को भी अदालत ने यथावत रखा है।मामले की अगली सुनवाई 6 मई को निर्धारित की गई है, जिसमें निरीक्षण रिपोर्ट और अनुपालन की स्थिति पर विचार किया जाएगा।

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM