जोनहा फॉल क्षेत्र के सड़क विकास पर हाईकोर्ट सख्त, राज्य को दो हफ्ते में NOC लाने का आदेश

रांची जिले के चर्चित पर्यटन स्थल जोन्हा फॉल (गौतमधारा) के आसपास सड़क निर्माण और मरम्मत कार्य से जुड़ी जनहित याचिका पर झारखंड हाईकोर्ट में सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई मुख्य न्यायाधीश एम.एस. सोनक और न्यायाधीश राजेश शंकर की खंडपीठ ने की।

अदालत ने राज्य सरकार को निर्देश दिया कि प्रस्तावित कार्यों के लिए पर्यावरण विभाग और रेलवे से आवश्यक अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) हासिल किए जाएं। इस प्रक्रिया को पूरा करने के लिए कोर्ट ने दो सप्ताह की समय-सीमा तय की है।

सुनवाई के दौरान पूर्व में दायर जनहित याचिका का उल्लेख किया गया, जिसमें अधिकारियों की ओर से बताया गया था कि एनएच-220 समेत आसपास की प्रमुख सड़कों का निर्माण कार्य पूरा किया जा चुका है। अब क्षेत्र के समग्र विकास की दिशा में अगला चरण शुरू किया जाना है।

हाईकोर्ट ने मामले की अगली सुनवाई 20 मार्च को निर्धारित की है, जहां सरकार द्वारा एनओसी प्राप्त करने की प्रगति पर रिपोर्ट पेश की जाएगी।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद

Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे

Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी

Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश

Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा

Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी

Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 4:23:00 PM