हेमंत सरकार से आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज का मोहभंग, आने वाले समय में जनता सत्ता से उखाड़ फेंकेगी: कुंवर बासित अली

Ranchi: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली अपने दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर हैं। उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार ने अपने अधिकारियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को राज्य की जनता की गाढ़ी कमाई लूटने की खुली छूट दे रखी है।

हेमंत सरकार से आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज का मोहभंग, आने वाले समय में जनता सत्ता से उखाड़ फेंकेगी: कुंवर बासित अली

Ranchi: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंवर बासित अली अपने दो दिवसीय झारखंड प्रवास पर हैं। इस दौरान वे लगातार राज्य के विभिन्न क्षेत्रों के अल्पसंख्यक समाज के लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं, अपेक्षाओं और सरकार के प्रति उनके अनुभवों को जान रहे हैं। इसी क्रम में आज भाजपा प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने हेमंत सरकार पर तीखा हमला बोला। साथ ही मोदी सरकार के द्वारा किए गए ऐतिहासिक कार्यों का उल्लेख किया। 

उन्होंने कहा कि झारखंड की हेमंत सरकार ने अपने अधिकारियों और पार्टी के कार्यकर्ताओं को राज्य की जनता की हक-हकूक और गाढ़ी कमाई लूटने की खुली छूट दे रखी है। भ्रष्टाचार और लूट इस सरकार की पहचान बन चुकी है। केंद्र की मोदी सरकार झारखंड के विकास के लिए लगातार धन और योजनाएं उपलब्ध करा रही है, लेकिन राज्य सरकार उन योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंचाने में विफल साबित हो रही है। प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना, आयुष्मान भारत, छात्रवृत्ति योजना और हर घर नल से जल जैसी महत्वपूर्ण योजनाओं का क्रियान्वयन राज्य में संतोषजनक नहीं है।

उन्होंने राज्य की बदहाल कानून-व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि झारखंड में आज कोई भी सुरक्षित नहीं है। रोजाना हत्या, दुष्कर्म, लूट और अपराध की घटनाएं अखबारों की सुर्खियां बन रही हैं। माताओं-बहनों के साथ दुष्कर्म और शोषण की घटनाएं लगातार सामने आ रही हैं, लेकिन सरकार की संवेदनशीलता कहीं दिखाई नहीं देती।

उन्होंने गम्हरिया की घटना का उल्लेख करते हुए कहा कि न्याय और सुरक्षा की उम्मीद लेकर थाना पहुंची एक पीड़ित महिला के साथ पुलिसकर्मी ने ही दुष्कर्म किया। इतना ही नहीं, मामले को दबाने के लिए पीड़िता को धमकाने के आरोप भी सामने आए हैं। जब रक्षक ही भक्षक बन जाएं तो इस राज्य को ऊपर वाला ही बचा सकता है। आखिर आम जनता न्याय और सुरक्षा की उम्मीद किससे करे? इसी तरह गोड्डा में मिशन से जुड़े एक फादर पर नौकरी का झांसा देकर महिला के साथ लंबे समय तक यौन शोषण करने, गर्भवती होने पर जबरन गर्भपात कराने और धमकी देने के गंभीर आरोप लगे हैं। इन घटनाओं पर सरकार की चुप्पी उसकी संवेदनहीनता को उजागर करती है।

उन्होंने कहा कि इंडी गठबंधन की सरकार ने चुनाव के समय आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज को बड़े-बड़े वादे और सुनहरे सपने दिखाकर उनका वोट हासिल किया। लेकिन सत्ता में आने के बाद अपने घोषणापत्र के वादों को भूल गई। आज दोनों समाज खुद को ठगा हुआ महसूस कर रहे हैं। हेमंत सरकार से जनता का मोहभंग हो चुका है और लोग भाजपा की पूर्ववर्ती सरकार के कार्यकाल को याद कर रहे हैं।

राष्ट्रीय अध्यक्ष ने आरोप लगाया कि राज्य सरकार अवैध खनन से होने वाली उगाही के पैसों का इस्तेमाल जनता की समस्याओं के समाधान में करने के बजाय राजनीतिक गतिविधियों और दिल्ली में प्रदर्शन के लिए लोगों को ले जाने में कर रही है। सरकार विकास के सवालों का जवाब देने के बजाय जनता को लटकाने, भटकाने और भ्रमित करने का काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि झारखंड की जनता की गाढ़ी कमाई का उपयोग राज्य के विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार पर होना चाहिए, लेकिन इंडी गठबंधन की सरकार कांग्रेस के साथ मिलकर देश में अराजकता का माहौल बनाने की कोशिश कर रही है। देश की जनता ने ऐसे प्रयासों को नकारते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व और विकास की राजनीति पर अपना भरोसा जताया है।

उन्होंने कहा कि अब झारखंड का अल्पसंख्यक समाज भी सच्चाई समझ चुका है। समाज को एहसास हो गया है कि विकास, सुरक्षा, सम्मान और सबका साथ-सबका विकास की गारंटी भाजपा की सरकार ही दे सकती है। अब कोई बहकावे में आने वाला नहीं है। राज्य के अल्पसंख्यक समाज के बीच एक नया संदेश गूंज रहा है-न दूरी है, न खाई है, मोदी हमारा भाई है।

उन्होंने कहा कि लोग इस सरकार से इतने खफा हो चुके हैं कि अगर आज चुनाव हो जाये तो झारखंड़ राज्य का आदिवासी समाज, अल्पसंख्यक समाज और आम जनता एकजुट होकर हेमंत सरकार को सत्ता से बाहर कर देंगे और झारखंड में भाजपा की पूर्ण बहुमत वाली सरकार बना देंगे।

रांची से सुजीत कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

हथियार-कारतूस तस्करी में मुजफ्फरपुर का दंपती गिरफ्तार, 19,250 गोलियों की बरामदगी के बाद खुल रहीं नेटवर्क की कड़ियां
हथियार-कारतूस तस्करी में मुजफ्फरपुर का दंपती गिरफ्तार, 19,250 गोलियों की बरामदगी के बाद खुल रहीं नेटवर्क की कड़ियां
Nov 03, 2026, 7:22:00 PM
हेमंत सरकार से आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज का मोहभंग, आने वाले समय में जनता सत्ता से उखाड़ फेंकेगी: कुंवर बासित अली
हेमंत सरकार से आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज का मोहभंग, आने वाले समय में जनता सत्ता से उखाड़ फेंकेगी: कुंवर बासित अली
Nov 03, 2026, 7:10:00 PM
नेपाल में फुलवरिया के चिकित्सक को मिला अंतरराष्ट्रीय गौतम बुद्ध शांति अवार्ड
नेपाल में फुलवरिया के चिकित्सक को मिला अंतरराष्ट्रीय गौतम बुद्ध शांति अवार्ड
Nov 03, 2026, 6:59:00 PM
 हल्दीपोखर और सिदिरसाई में ट्रेन ठहराव के लिए झामुमो का धरना, संजीव सरदार ने दी आंदोलन की चेतावनी
हल्दीपोखर और सिदिरसाई में ट्रेन ठहराव के लिए झामुमो का धरना, संजीव सरदार ने दी आंदोलन की चेतावनी
Nov 03, 2026, 6:41:00 PM
मां के निधन के बाद पारंपरिक रस्म अदायगी के लिए मामा घर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना भी रहीं साथ
मां के निधन के बाद पारंपरिक रस्म अदायगी के लिए मामा घर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना भी रहीं साथ
Nov 03, 2026, 6:24:00 PM
दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, लेकिन धरातल पर कितना बदला हाजीपुर और वैशाली?
दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, लेकिन धरातल पर कितना बदला हाजीपुर और वैशाली?
Nov 03, 2026, 6:12:00 PM
 धनबाद जंक्शन पर गलत लाइन पर चली गई गोमो-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
धनबाद जंक्शन पर गलत लाइन पर चली गई गोमो-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Nov 03, 2026, 5:54:00 PM
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के सहरसा आगमन को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, हजारों कार्यकर्ता पदयात्रा में होंगे शामिल
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के सहरसा आगमन को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, हजारों कार्यकर्ता पदयात्रा में होंगे शामिल
Nov 03, 2026, 5:36:00 PM
 मकान से 12 महिला-पुरुष गिरफ्तार, हत्या के आरोपी को पकड़ने पहुंची थी पुलिस, देह व्यापार का खुलासा
मकान से 12 महिला-पुरुष गिरफ्तार, हत्या के आरोपी को पकड़ने पहुंची थी पुलिस, देह व्यापार का खुलासा
Nov 03, 2026, 5:20:00 PM
के रवि कुमार ने कहा- 18 वर्ष से ऊपर के पात्र युवाओं का वोटर लिस्ट में शत-प्रतिशत नाम जोड़ना प्राथमिकता
के रवि कुमार ने कहा- 18 वर्ष से ऊपर के पात्र युवाओं का वोटर लिस्ट में शत-प्रतिशत नाम जोड़ना प्राथमिकता
Nov 03, 2026, 4:57:00 PM