नेपाल में फुलवरिया के चिकित्सक को मिला अंतरराष्ट्रीय गौतम बुद्ध शांति अवार्ड

गोपालगंज: फुलवरिया प्रखंड के गिदहां बंगाली कॉलोनी निवासी चिकित्सक डॉ गौतम कुमार बर्मन को नेपाल में अंतरराष्ट्रीय गौतम बुद्ध शांति अवार्ड से सम्मानित किया गया है।

नेपाल में फुलवरिया के चिकित्सक को मिला अंतरराष्ट्रीय गौतम बुद्ध शांति अवार्ड

गोपालगंज: फुलवरिया प्रखंड के गिदहां बंगाली कॉलोनी निवासी चिकित्सक डॉ गौतम कुमार बर्मन को नेपाल में अंतरराष्ट्रीय गौतम बुद्ध शांति अवार्ड से सम्मानित किया गया है। नेपाल के भैरहवा स्थित लुम्बिनी में आयोजित अंतरराष्ट्रीय समारोह में उन्हें यह सम्मान प्रदान किया गया। चिकित्सा एवं जनसेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को देखते हुए उन्हें सम्मानित किया गया।

समारोह में नेपाल सरकार के स्वास्थ्य मंत्री दीपेंद्र कुमार मुनमंगर, केंद्रीय होम्योपैथिक परिषद, भारत सरकार के डॉ. रामजी सिंह तथा आयुष मेडिकल एसोसिएशन के बिहार अध्यक्ष डॉ. वीरेंद्र नाथ मौर्य सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे। इनकी उपस्थिति में डॉ. गौतम कुमार बर्मन को सम्मान प्रदान किया गया।

उनकी इस उपलब्धि से फुलवरिया प्रखंड के साथ-साथ उनके पैतृक गांव और पूरे गोपालगंज जिले में खुशी और गर्व का माहौल है। स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरवपूर्ण उपलब्धि बताया है।

सम्मान प्राप्त करने के बाद डॉ. गौतम कुमार बर्मन ने कहा कि यह उपलब्धि उनके सभी सहकर्मियों, शुभचिंतकों और सहयोग करने वाले लोगों के सामूहिक समर्पण का परिणाम है। चिकित्सा सेवा को जनसेवा का माध्यम बनाना उनकी पहली प्राथमिकता है। उन्होंने मानव कल्याण के लिए आगे भी निरंतर कार्य करते रहने का संकल्प जताया।

फुलवरिया/गोपालगंज से संदीप कुमार की रिपोर्ट 

Trending News

हथियार-कारतूस तस्करी में मुजफ्फरपुर का दंपती गिरफ्तार, 19,250 गोलियों की बरामदगी के बाद खुल रहीं नेटवर्क की कड़ियां

Nov 03, 2026, 7:22:00 PM
हेमंत सरकार से आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज का मोहभंग, आने वाले समय में जनता सत्ता से उखाड़ फेंकेगी: कुंवर बासित अली

Nov 03, 2026, 7:10:00 PM
नेपाल में फुलवरिया के चिकित्सक को मिला अंतरराष्ट्रीय गौतम बुद्ध शांति अवार्ड
नेपाल में फुलवरिया के चिकित्सक को मिला अंतरराष्ट्रीय गौतम बुद्ध शांति अवार्ड
Nov 03, 2026, 6:59:00 PM
 हल्दीपोखर और सिदिरसाई में ट्रेन ठहराव के लिए झामुमो का धरना, संजीव सरदार ने दी आंदोलन की चेतावनी

Nov 03, 2026, 6:41:00 PM
मां के निधन के बाद पारंपरिक रस्म अदायगी के लिए मामा घर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना भी रहीं साथ

Nov 03, 2026, 6:24:00 PM
दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, लेकिन धरातल पर कितना बदला हाजीपुर और वैशाली?

Nov 03, 2026, 6:12:00 PM
 धनबाद जंक्शन पर गलत लाइन पर चली गई गोमो-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Nov 03, 2026, 5:54:00 PM
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के सहरसा आगमन को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, हजारों कार्यकर्ता पदयात्रा में होंगे शामिल

Nov 03, 2026, 5:36:00 PM
 मकान से 12 महिला-पुरुष गिरफ्तार, हत्या के आरोपी को पकड़ने पहुंची थी पुलिस, देह व्यापार का खुलासा

Nov 03, 2026, 5:20:00 PM
के रवि कुमार ने कहा- 18 वर्ष से ऊपर के पात्र युवाओं का वोटर लिस्ट में शत-प्रतिशत नाम जोड़ना प्राथमिकता

Nov 03, 2026, 4:57:00 PM