हल्दीपोखर और सिदिरसाई में ट्रेन ठहराव के लिए झामुमो का धरना, संजीव सरदार ने दी आंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर/पोटका। टाटानगर-बादामपहाड़ रेलखंड पर शुरू की जा रही नई बादामपहाड़-पुरी रेल सेवा के हल्दीपोखर और सिदिरसाई स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की पोटका प्रखंड समिति ने हल्दीपोखर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया।

 हल्दीपोखर और सिदिरसाई में ट्रेन ठहराव के लिए झामुमो का धरना, संजीव सरदार ने दी आंदोलन की चेतावनी

जमशेदपुर/पोटका। टाटानगर-बादामपहाड़ रेलखंड पर शुरू की जा रही नई बादामपहाड़-पुरी रेल सेवा के हल्दीपोखर और सिदिरसाई स्टेशन पर ठहराव की मांग को लेकर झारखंड मुक्ति मोर्चा की पोटका प्रखंड समिति ने हल्दीपोखर में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। हज़ारों की संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय ग्रामीणों ने रेलवे से दोनों स्टेशनों पर ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित करने की मांग की। 

धरना को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि पोटका विधायक संजीव सरदार ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा बादामपहाड़ और पुरी के बीच नई रेल सेवा शुरू करने का निर्णय स्वागतयोग्य है, लेकिन हल्दीपोखर और सिदिरसाई में इसका ठहराव नहीं देना क्षेत्र की जनता के साथ सौतेला व्यवहार है। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि दोनों स्टेशनों पर ठहराव सुनिश्चित नहीं किया गया तो झामुमो आंदोलन को और तेज करेगा।

तीन लाख लोगों के सुविधा की अनदेखी बर्दाश्त नहीं: संजीव सरदार

विधायक ने कहा कि हल्दीपोखर, सिदिरसाई और आसपास के क्षेत्रों में लगभग तीन लाख की आबादी निवास करती है। यहां के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा, शिक्षा और भगवान जगन्नाथ के दर्शन के लिए नियमित रूप से पुरीधाम जाना पड़ता है। नई रेल सेवा शुरू होने से क्षेत्र के लोगों को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन स्थानीय स्टेशनों पर ठहराव नहीं मिलने से उनकी उम्मीदों को झटका लगा है। 

उन्होंने कहा कि रेल सेवा का लाभ तभी सार्थक होगा, जब इसका फायदा उस क्षेत्र की जनता को भी मिले, जहां से यह रेलखंड गुजरता है। विधायक ने कहा, “यह केवल ट्रेन के ठहराव का मामला नहीं, बल्कि क्षेत्र की जनता की सुविधा और अधिकार का सवाल है। झामुमो जनता के इस हक की लड़ाई स्थानीय स्तर से लेकर दिल्ली तक लड़ेगा।”उन्होंने चेतावनी दी कि मांग पूरी नहीं होने पर पार्टी उग्र आंदोलन करने को बाध्य होगी।

रेलवे केंद्र के अधीन, भाजपा नेता जनता को गुमराह न करें

संजीव सरदार ने भाजपा नेताओं पर निशाना साधते हुए कहा कि कुछ नेता रेलवे स्टेशन पर प्रदूषण के मुद्दे को लेकर आंदोलन कर जनता के बीच अपनी उपस्थिति दर्ज कराने का प्रयास कर रहे हैं। उन्हें यह समझना चाहिए कि रेलवे केंद्र सरकार के अधीन है और केंद्र में भाजपा की सरकार है। स्थानीय सांसद भी भाजपा से हैं। ऐसे में क्षेत्र की जनता को केवल आश्वासन देने के बजाय रेलवे में ठहराव जैसे बुनियादी मुद्दों पर ठोस पहल करनी चाहिए। 

उन्होंने कहा कि झामुमो हमेशा जनता की आवाज बनकर खड़ा रहा है और हल्दीपोखर में हुए इस प्रदर्शन के माध्यम से रेलवे तक लोगों की मांग पहुंचाई जा रही है। “जनता की मांग जायज है और इस मांग को पूरा कराना हमारी जिम्मेदारी है। झामुमो के आंदोलन से ट्रेन का ठहराव सुनिश्चित कराकर रहेंगे।

जमशेदपुर/पोटका से लाला जबीन की रिपोर्ट 

Trending News

हथियार-कारतूस तस्करी में मुजफ्फरपुर का दंपती गिरफ्तार, 19,250 गोलियों की बरामदगी के बाद खुल रहीं नेटवर्क की कड़ियां
हथियार-कारतूस तस्करी में मुजफ्फरपुर का दंपती गिरफ्तार, 19,250 गोलियों की बरामदगी के बाद खुल रहीं नेटवर्क की कड़ियां
Nov 03, 2026, 7:22:00 PM
हेमंत सरकार से आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज का मोहभंग, आने वाले समय में जनता सत्ता से उखाड़ फेंकेगी: कुंवर बासित अली
हेमंत सरकार से आदिवासी और अल्पसंख्यक समाज का मोहभंग, आने वाले समय में जनता सत्ता से उखाड़ फेंकेगी: कुंवर बासित अली
Nov 03, 2026, 7:10:00 PM
नेपाल में फुलवरिया के चिकित्सक को मिला अंतरराष्ट्रीय गौतम बुद्ध शांति अवार्ड
नेपाल में फुलवरिया के चिकित्सक को मिला अंतरराष्ट्रीय गौतम बुद्ध शांति अवार्ड
Nov 03, 2026, 6:59:00 PM
 हल्दीपोखर और सिदिरसाई में ट्रेन ठहराव के लिए झामुमो का धरना, संजीव सरदार ने दी आंदोलन की चेतावनी
हल्दीपोखर और सिदिरसाई में ट्रेन ठहराव के लिए झामुमो का धरना, संजीव सरदार ने दी आंदोलन की चेतावनी
Nov 03, 2026, 6:41:00 PM
मां के निधन के बाद पारंपरिक रस्म अदायगी के लिए मामा घर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना भी रहीं साथ
मां के निधन के बाद पारंपरिक रस्म अदायगी के लिए मामा घर पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, पत्नी कल्पना भी रहीं साथ
Nov 03, 2026, 6:24:00 PM
दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, लेकिन धरातल पर कितना बदला हाजीपुर और वैशाली?
दिशा की बैठक में विकास योजनाओं की समीक्षा, लेकिन धरातल पर कितना बदला हाजीपुर और वैशाली?
Nov 03, 2026, 6:12:00 PM
 धनबाद जंक्शन पर गलत लाइन पर चली गई गोमो-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
धनबाद जंक्शन पर गलत लाइन पर चली गई गोमो-आसनसोल पैसेंजर ट्रेन, यात्रियों में मची अफरा-तफरी
Nov 03, 2026, 5:54:00 PM
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के सहरसा आगमन को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, हजारों कार्यकर्ता पदयात्रा में होंगे शामिल
केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय के सहरसा आगमन को लेकर भाजपा की तैयारी तेज, हजारों कार्यकर्ता पदयात्रा में होंगे शामिल
Nov 03, 2026, 5:36:00 PM
 मकान से 12 महिला-पुरुष गिरफ्तार, हत्या के आरोपी को पकड़ने पहुंची थी पुलिस, देह व्यापार का खुलासा
मकान से 12 महिला-पुरुष गिरफ्तार, हत्या के आरोपी को पकड़ने पहुंची थी पुलिस, देह व्यापार का खुलासा
Nov 03, 2026, 5:20:00 PM
के रवि कुमार ने कहा- 18 वर्ष से ऊपर के पात्र युवाओं का वोटर लिस्ट में शत-प्रतिशत नाम जोड़ना प्राथमिकता
के रवि कुमार ने कहा- 18 वर्ष से ऊपर के पात्र युवाओं का वोटर लिस्ट में शत-प्रतिशत नाम जोड़ना प्राथमिकता
Nov 03, 2026, 4:57:00 PM