स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान, कहा-BLO घर आए तो अंदर बंद कर दें

स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी का विवादित बयान, कहा-BLO घर आए तो अंदर बंद कर दें

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री इरफान अंसारी ने चुनाव आयोग द्वारा प्रस्तावित SIR (Special Summary Revision) को लेकर एक बार फिर तगड़ा बयान देकर राजनीतिक माहौल गर्म कर दिया है। मंत्री ने जनता से अपील करते हुए कहा कि यदि कोई BLO घर पर आए तो उसे अंदर ही रोक दें और किसी भी हाल में SIR की प्रक्रिया पूरी न होने दें। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि लोग सावधान नहीं रहे तो उनका नाम वोटर लिस्ट से हटाया जा सकता है। साथ ही उन्होंने कहा कि BLO से सीधे बातचीत न करें, बल्कि तुरंत उनसे संपर्क करें।

स्वास्थ्य मंत्री ने अपने बयान को दोहराते हुए साफ कहा कि राज्य में SIR नहीं चलने दिया जाएगा। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा एक सुनियोजित साजिश के तहत SIR प्रक्रिया का इस्तेमाल करके लोगों के नाम वोटर लिस्ट से हटाना चाहती है। मंत्री का दावा है कि आधार कार्ड को आधार बनाकर मतदाताओं की नागरिकता पर ही सवाल खड़े किए जा रहे हैं।
उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी का नाम वोटर सूची से हट जाता है तो भविष्य में बैंक खाता तक प्रभावित हो सकता है और इसका फायदा भाजपा उठा सकती है।

“कई लोगों के नाम लिस्ट में नहीं, पर्ची देखकर देते हैं वोट”

इरफान अंसारी ने बताया कि झारखंड में बड़ी आबादी ऐसी है जिनके पास वोटर लिस्ट की प्रति तक नहीं होती। ऐसे लोग पर्ची के आधार पर मतदान करते हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि यदि वोटर लिस्ट ही लोगों तक नहीं पहुंचाई जाएगी तो आसानी से उनका नाम हटाकर उन्हें ‘घुसपैठिया’ घोषित किया जा सकता है।
उनके मुताबिक, भाजपा समर्थक मतदाताओं के नाम जोड़ने और विपक्षी वोटर्स के नाम काटने की योजना बनाई जा रही है।

स्वास्थ्य मंत्री ने बिहार का हवाला देते हुए दावा किया कि वहां SIR के नाम पर 65 लाख लोगों के नाम मतदाता सूची से हटाए गए और उन्हें संदेहास्पद नागरिक बता दिया गया। वहीं दूसरी ओर, 22 लाख नए नाम जोड़े गए, जिनमें कथित तौर पर उन लोगों को शामिल किया गया जो बाहर से आए थे और भाजपा के वोटर माने जाते हैं।
हालांकि झारखंड में अभी SIR की प्रक्रिया आधिकारिक रूप से शुरू नहीं हुई है, लेकिन इस मुद्दे पर राजनीतिक तनाव साफ दिखाई देने लगा है।

Trending News

बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
बिहार में मछली उत्पादन में हो रही है लगातार वृद्धि, 10.28 लाख मीट्रिक टन पहुंचा उत्पादन
Aug 31, 2026, 5:15:00 PM
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
नेपाल: जल प्रलय के बाद अब तक 903 लोगों की मरने की खबर, रेस्क्यू अभियान जारी
Aug 31, 2026, 4:32:00 PM
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
विस्फोटक बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने तोड़ा 57 साल पुराना रिकॉर्ड, बीसीए ने दी बधाई
Aug 31, 2026, 4:02:00 PM
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
छह माह का वैवाहिक रिश्ता मातम में बदला, पति की मौत की खबर सुन पत्नी ने भी तोडा दम
Aug 31, 2026, 3:57:00 PM
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
बाइक के लिए घोंट दिया नवविवाहिता का गला, पहली पत्नी की भी हुई थी खौफनाक मौत
Aug 31, 2026, 3:47:00 PM
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
विकास योजनाओं की सौगात देंगे सीएम सम्राट चौधरी, जोरों पर तैयारी
Aug 31, 2026, 3:40:00 PM
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
लोजपा (रामविलास) के लेबर सेल का संगठन विस्तार, अजित रंजन बने जिला उपाध्यक्ष
Aug 31, 2026, 3:18:00 PM
वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे शीतलगढ़ के ग्रामीण, जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
वर्षों से सड़क निर्माण की बाट जोह रहे शीतलगढ़ के ग्रामीण, जनता दरबार में डीएम से लगाई गुहार
Aug 31, 2026, 3:14:00 PM
यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
यूजीसी के नये नियम, राजपूत विचार मंच ने राष्ट्रपति, पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
Aug 31, 2026, 3:03:00 PM
प्रेमिका से पैसे लेकर पार्टी करने गया था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव
प्रेमिका से पैसे लेकर पार्टी करने गया था युवक, संदिग्ध हालत में मिला शव
Aug 31, 2026, 2:52:00 PM