अधिवक्ता की कार रिलीज न होने पर HC सख्त; DGP, सीटी SP और डोरंडा थाना प्रभारी को हाजिर होने का आदेश

झारखंड हाईकोर्ट के अधिवक्ता मनोज टंडन की जब्त कार अब तक मुक्त नहीं किए जाने का मुद्दा शुक्रवार को अदालत में उठा, जिसके बाद न्यायालय ने कड़ा रुख अपनाया। कोर्ट ने राज्य के पुलिस महानिदेशक (DGP) को वर्चुअल माध्यम से तथा रांची के सिटी एसपी और डोरंडा थाना प्रभारी को व्यक्तिगत रूप से तत्काल उपस्थित होने का निर्देश दिया है।

यह मामला जस्टिस गौतम चौधरी की अदालत में सुना गया। गौरतलब है कि गुरुवार को ही हाईकोर्ट ने मनोज टंडन की याचिका पर सुनवाई करते हुए उनकी कार रिलीज करने का आदेश दिया था। इसके बावजूद वाहन नहीं छोड़े जाने पर अधिवक्ताओं ने इसे अदालत के समक्ष उठाया।

पिछले दिनों मनोज टंडन की कार और एक बाइक के बीच हल्की टक्कर हुई थी। इस घटना के बाद मौके पर कई घंटों तक हंगामे की स्थिति बनी रही और दोनों पक्षों की ओर से प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी।

इस प्रकरण में हाईकोर्ट पहले ही अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज एफआईआर में पुलिस जांच पर रोक लगा चुका है। अब वाहन रिलीज न होने के मुद्दे पर अदालत की सख्ती के बाद पुलिस अधिकारियों की जवाबदेही तय होने की संभावना जताई जा रही है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद

Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे

Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी

Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश

Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा

Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी

Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 4:23:00 PM