ग्रामीण क्षेत्रों में नक्शा पास करने को लेकर HC का बड़ा आदेश, सिंगल बेंच के फैसले पर डबल बेंच ने लगाई रोक

ग्रामीण क्षेत्रों में नक्शा पास करने को लेकर HC का बड़ा आदेश, सिंगल बेंच के फैसले पर डबल बेंच ने लगाई रोक

झारखंड हाईकोर्ट की डबल बेंच ने ग्रामीण इलाकों में भवन निर्माण नक्शा स्वीकृति को लेकर पहले दिए गए सिंगल बेंच के आदेश पर अंतरिम रोक लगा दी है। अदालत के इस फैसले के बाद फिलहाल ग्रामीण क्षेत्रों में नक्शा पास करने के अधिकार को लेकर स्थिति बदल गई है।

दरअसल, हाईकोर्ट की सिंगल बेंच ने पिछले वर्ष अपने आदेश में कहा था कि जिन ग्रामीण क्षेत्रों में पंचायती राज अधिनियम लागू है, वहां ग्राम पंचायतों की शक्तियां प्रभावी रहेंगी। साथ ही यह भी टिप्पणी की गई थी कि जेआरडीए (JRDA) अधिनियम की वे धाराएं, जो पंचायतों के अधिकारों से टकराती हैं, उन्हें निरस्त माना जाएगा।

सिंगल बेंच के इस निर्णय के आधार पर ग्रामीण इलाकों में मुखिया और जिला परिषद सदस्यों को भवन नक्शा पास करने के अधिकार को वैध ठहराया गया था।

हालांकि राज्य सरकार ने इस आदेश को चुनौती देते हुए हाईकोर्ट में अपील दाखिल की थी। अपील पर सुनवाई के दौरान डबल बेंच ने स्पष्ट किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में भी भवन नक्शा स्वीकृत करने की जिम्मेदारी आरआरडीए (RRDA) के पास ही रहेगी।

अदालत ने सिंगल बेंच के आदेश के क्रियान्वयन पर फिलहाल रोक लगाते हुए मामले की अगली सुनवाई की तारीख 25 फरवरी तय कर दी है।

Trending News

PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM