हजारीबाग में गैस और पेट्रोल-डीजल आपूर्ति की समीक्षा, SDO ने e-KYC और कालाबाजारी रोकने पर दिया जोर

हजारीबाग में गैस और पेट्रोल-डीजल आपूर्ति की समीक्षा, SDO ने e-KYC और कालाबाजारी रोकने पर दिया जोर

हजारीबाग जिले में पेट्रोलियम उत्पादों और घरेलू रसोई गैस की उपलब्धता को लेकर प्रशासन ने व्यापक समीक्षा की। उपायुक्त शशि प्रकाश सिंह के निर्देश पर गुरुवार को सदर अनुमंडल पदाधिकारी (SDO) आदित्य पांडेय की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित की गई, जिसमें जिला आपूर्ति पदाधिकारी मुरली यादव, इंडियन ऑयल (IOCL), भारत पेट्रोलियम (BPCL) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HPCL) के नोडल अधिकारी, सेल्स मैनेजर तथा जिले की विभिन्न गैस एजेंसियों और पेट्रोल पंप संचालकों ने हिस्सा लिया।

बैठक में सबसे पहले जिले में घरेलू रसोई गैस की स्थिति पर चर्चा की गई। IOCL के प्रतिनिधि ने बताया कि हजारीबाग में घरेलू गैस की उपलब्धता पर्याप्त है और किसी भी पात्र उपभोक्ता को इससे वंचित नहीं रखा जाएगा। हालांकि, फिलहाल कॉमर्शियल गैस की आपूर्ति बाधित होने के कारण होटलों और व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को इसका वितरण नहीं किया जा रहा है।

गैस एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने जानकारी दी कि घरेलू गैस की डिलीवरी के समय उपभोक्ता के मोबाइल पर DSE कोड भेजा जाता है, जिसके सत्यापन के बाद ही सिलेंडर दिया जाता है। साथ ही यह भी बताया गया कि जिन उपभोक्ताओं ने अभी तक e-KYC प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है, उन्हें गैस उपलब्ध कराना संभव नहीं होगा। इस पर SDO आदित्य पांडेय ने सभी एजेंसियों को निर्देश दिया कि जल्द से जल्द सभी लाभुकों का e-KYC सुनिश्चित किया जाए और यह भी देखा जाए कि कोई भी पात्र उपभोक्ता गैस सुविधा से वंचित न रहे।

बैठक के दौरान स्कूलों और अस्पतालों में गैस आपूर्ति की स्थिति की भी जानकारी ली गई। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि इन संस्थानों को नियमित रूप से गैस उपलब्ध कराई जा रही है। इस पर SDO ने स्पष्ट कहा कि शैक्षणिक और स्वास्थ्य संस्थानों में गैस की आपूर्ति किसी भी परिस्थिति में बाधित नहीं होनी चाहिए।

इसके अलावा क्षेत्रीय प्रबंधकों को निर्देश दिया गया कि वे समय-समय पर गैस एजेंसियों के साथ बैठक कर स्थिति की समीक्षा करें और आपूर्ति व्यवस्था की निगरानी बनाए रखें। साथ ही होटलों और अन्य व्यावसायिक प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि घरेलू गैस का उपयोग व्यावसायिक उद्देश्यों के लिए न किया जाए और किसी प्रकार की कालाबाजारी न हो।

बैठक में जिले के पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता की भी समीक्षा की गई। तीनों तेल कंपनियों के सेल्स मैनेजरों ने बताया कि जिले में ईंधन की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है और किसी भी पेट्रोल पंप पर कमी की स्थिति नहीं है। कारगिल पेट्रोल पंप के संचालक ने भी बताया कि सरकार की ओर से ईंधन की नियमित आपूर्ति हो रही है, जिससे आम लोगों को कोई परेशानी नहीं हो रही।

अंत में SDO आदित्य पांडेय ने सभी संबंधित अधिकारियों और संचालकों को निर्देश दिया कि पेट्रोल, डीजल और रसोई गैस जैसी आवश्यक सेवाओं की आपूर्ति हर हाल में सुचारू बनी रहनी चाहिए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि भविष्य में ईंधन या गैस की जमाखोरी अथवा कालाबाजारी की शिकायत मिलती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। साथ ही जनहित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए आवश्यक वस्तुओं की उपलब्धता सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM