सरकारी धन की लूट पर लगेगी लगाम, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दी चेतावनी

सरकारी धन की लूट पर लगेगी लगाम, वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने दी चेतावनी

राज्य में सामने आ रहे ट्रेजरी घोटाले और भर्ती परीक्षाओं में कथित पेपर लीक को लेकर सरकार ने कड़ा रुख अपना लिया है। वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने स्पष्ट संकेत दिए हैं कि भ्रष्टाचार के मामलों में अब सिर्फ जांच तक सीमित नहीं रहा जाएगा, बल्कि दोषियों के खिलाफ आर्थिक कार्रवाई भी सुनिश्चित की जाएगी।

गढ़वा दौरे के दौरान मीडिया से बातचीत में मंत्री ने बताया कि अब तक की जांच में 30 से 40 करोड़ रुपये तक की गड़बड़ी उजागर हो चुकी है। इस पूरे मामले में बोकारो और हजारीबाग जैसे जिलों के नाम प्रमुखता से सामने आए हैं। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्य की सभी 24 जिलों में मौजूद 33 ट्रेजरी की व्यापक जांच कराने का निर्णय लिया है, ताकि किसी भी स्तर पर हुई अनियमितता को उजागर किया जा सके।

मंत्री ने दो टूक कहा कि सरकारी धन के दुरुपयोग को किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों को जेल भेजने के साथ-साथ उनकी चल और अचल संपत्तियों को जब्त कर नुकसान की भरपाई की जाएगी। उन्होंने बताया कि इस मुद्दे पर मुख्यमंत्री के साथ विस्तृत चर्चा हो चुकी है और कैबिनेट भी भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई के पक्ष में एकमत है।

भर्ती परीक्षाओं में गड़बड़ी और पेपर लीक के आरोपों पर भी मंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि यह विषय सीधे उनके विभाग के अंतर्गत नहीं आता, फिर भी सरकार की जिम्मेदारी है कि युवाओं के भविष्य की रक्षा की जाए। उन्होंने कहा कि इस तरह की घटनाएं मेहनत करने वाले अभ्यर्थियों के साथ अन्याय हैं और इन पर ऐसी पारदर्शी और कठोर कार्रवाई होनी चाहिए, जो भविष्य में उदाहरण बने।

वित्त मंत्री ने दोहराया कि राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ ‘जीरो टॉलरेंस’ की नीति पर काम कर रही है और किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा।

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM