दुमका : आरक्षी कार्यालय के पीछे बरामदे से मां-बेटी के रक्तरंजित श*व बरामद, ह*त्या की आशंका

दुमका : आरक्षी कार्यालय के पीछे बरामदे से मां-बेटी के रक्तरंजित श*व बरामद, ह*त्या की आशंका

दुमका नगर थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह एक सनसनीखेज घटना सामने आई, जहां वीर कुंवर सिंह चौक के पास स्थित सदर आरक्षी निरीक्षक कार्यालय के पीछे बरामदे से एक महिला और एक बच्ची का शव बरामद किया गया। दोनों शव खून से सने हुए हालत में पाए गए, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के मुताबिक, सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकले कुछ लोगों की नजर जब बरामदे में पड़े शवों पर पड़ी, तो उन्होंने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। खबर मिलते ही नगर थाना की पुलिस टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल की जांच शुरू कर दी।

पुलिस के अनुसार, मृत बच्ची की उम्र करीब 6 वर्ष और महिला की उम्र लगभग 30 वर्ष बताई जा रही है। प्रारंभिक स्थिति को देखते हुए पुलिस और स्थानीय लोग हत्या की आशंका जता रहे हैं।

मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को बताया कि महिला पिछले कुछ दिनों से इसी इलाके में इधर-उधर घूमती हुई देखी जा रही थी। कुछ लोगों ने यह भी बताया कि कभी-कभी उसके साथ एक दिव्यांग व्यक्ति भी रहता था।

हालांकि, महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है और यह भी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि वह कहां की रहने वाली थी। महिला और बच्ची साथ रहने के कारण आशंका जताई जा रही है कि दोनों मां-बेटी हो सकती हैं।

फिलहाल पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और मामले की गहन जांच की जा रही है।

Trending News

PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
PDS विक्रेताओं के समर्थन में तेजस्वी यादव, CM सम्राट को पत्र लिखकर रखीं 8 बड़ी मांगें, 30 हजार मानदेय...
Sep 09, 2026, 1:11:00 PM
 पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
पैसे के विवाद में महिला की पीट-पीट कर हत्या, दो पुत्र घायल, गिरफ्तारी के लिए चल रही छापेमारी
Sep 09, 2026, 12:47:00 PM
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
भीषण बाढ़ के बाद नेपाल में 5.0 की तीव्रता से कांपी धरती, इंडोनेशिया में ज्वालामुखी विस्फोट से कई उड़ानें रद्द
Sep 09, 2026, 12:31:00 PM
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
गोपालगंज में 6 साल की मासूम से दरिंदगी, पॉक्सो कोर्ट ने प्राइवेट स्कूल के वैन चालक को ठहराया दोषी
Sep 09, 2026, 11:59:00 AM
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
चाकू लेकर दौड़ाने लगा, साइबर कैफे का गेट तोड़कर युवक पर हमला
Sep 09, 2026, 11:29:00 AM
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM