आय से अधिक संपत्ति मामला : विनय सिंह से पूछताछ शुरू, ACB दफ्तर नहीं पहुंची स्निग्धा सिंह

आय से अधिक संपत्ति मामला : विनय सिंह से पूछताछ शुरू, ACB दफ्तर नहीं पहुंची स्निग्धा सिंह

झारखंड में आय से अधिक संपत्ति के मामले में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे से जुड़े लोगों पर भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने जांच का दायरा और तेज कर दिया है। इस मामले में एजेंसी लगातार पूछताछ और दस्तावेजों की जांच कर रही है, ताकि कथित अवैध संपत्तियों की पूरी जानकारी सामने लाई जा सके।

एसीबी ने हाल ही में विनय चौबे से जुड़े ऑटोमोबाइल व्यवसायी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह को समन जारी कर पूछताछ के लिए तलब किया था। समन के बाद विनय सिंह सोमवार को एसीबी मुख्यालय पहुंच गए, जहां अधिकारियों ने उनसे पूछताछ शुरू कर दी। वहीं उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह अब तक एजेंसी के सामने उपस्थित नहीं हुई हैं।

दरअसल, इस पूरे प्रकरण में निलंबित आईएएस अधिकारी विनय चौबे, उनकी पत्नी स्वप्ना संचिता, कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी सहित कई अन्य करीबी रिश्तेदारों के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज की गई है। एसीबी इस मामले में चौबे के ससुराल पक्ष से जुड़े लोगों की भूमिका की भी पड़ताल कर रही है, जिसमें उनके साले, सरहज और ससुर के नाम भी जांच के दायरे में आए हैं।

जांच एजेंसी के अनुसार अब तक की पड़ताल में कई संदिग्ध और कथित बेनामी संपत्तियों का सुराग मिला है, जिनकी कीमत काफी अधिक बताई जा रही है। इन संपत्तियों के स्रोत और लेन-देन की जानकारी जुटाने के लिए एसीबी संबंधित लोगों से लगातार पूछताछ कर रही है।

एसीबी अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच अभी जारी है और दस्तावेजों तथा पूछताछ के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर इस केस में और लोगों को भी पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है।

Trending News

साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी
साहब! खेत से चोरी हो गई 5 लाख की मिट्टी'-कटेया थाने से निराशा मिलने पर SP की चौखट पर पहुंचा फरियादी
Aug 25, 2026, 9:42:00 PM
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
30 साल बाद आया फैसला, गोपालगंज के बहुचर्चित जयप्रकाश मिश्रा हत्याकांड में 6 दोषियों को उम्रकैद
Aug 25, 2026, 6:46:00 PM
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
पटना: कायाकल्प वेलफेयर सोसाइटी द्वारा बुद्धा कॉलोनी में निःशुल्क नेत्र जांच शिविर का आयोजन
Aug 25, 2026, 6:31:00 PM
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
'अटल वयो अभ्युदय योजना' वरिष्ठ नागरिकों के सम्मान, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिए बड़ी पहल
Aug 25, 2026, 6:10:00 PM
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी,  केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
राष्ट्रीय सूचना एवं जनसंपर्क सचिव सम्मेलन में बिहार की भागीदारी, केंद्र-राज्य समन्वय बढ़ाने पर हुआ मंथन
Aug 25, 2026, 5:50:00 PM
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
आठ अमर शहीदों की स्मृति में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन, डीएम समेत गणमान्य व्यक्तियों ने सर्वोच्च बलिदान को किया याद
Aug 25, 2026, 5:27:00 PM
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
बेतिया में 27 अगस्त को ‘खेलो इंडिया संवाद’ का आयोजन, पीएम मोदी वर्चुअल युवाओं से करेंगे संवाद
Aug 25, 2026, 4:39:00 PM
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
गुम और चोरी हुए मोबाइल की बरामदगी को लेकर बड़ी कार्रवाई, 78 फोन सौंपा गया
Aug 25, 2026, 4:15:00 PM
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
बिहार पंचायत चुनाव में आरक्षण पर पटना हाईकोर्ट का बड़ा फैसला, मुखिया चुनाव को लेकर साफ हुई तस्वीर
Aug 25, 2026, 3:59:00 PM
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
ससुराल में महिला से मारपीट, जीभ काटने और कुएं में धकेलने की कोशिश का आरोप
Aug 25, 2026, 3:45:00 PM