गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, नक्सली हमले के दो आरोपी धराये

गिरिडीह में बिहार STF की बड़ी कार्रवाई, नक्सली हमले के दो आरोपी धराये

गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र में बिहार एसटीएफ और स्थानीय पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में नक्सली गतिविधियों से जुड़े दो आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। दोनों को गुप्त सूचना के आधार पर पकड़ा गया। गिरफ्तारी के बाद बिहार एसटीएफ की टीम आरोपियों को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए अपने साथ ले गई।

पुलिस के अनुसार पकड़े गए लोगों की पहचान पंकज यादव और पवन सिंह के रूप में हुई है। दोनों पर नक्सली संगठन से जुड़े होने और विभिन्न गतिविधियों में शामिल रहने का आरोप है। जानकारी के मुताबिक बिहार के जमुई जिले में दर्ज मामलों में वांछित ये दोनों आरोपी गिरिडीह के बेंगाबाद इलाके में छिपे हुए थे। इस संबंध में पटना एसटीएफ को पुख्ता इनपुट मिला था।

सूचना मिलने के बाद पटना एसटीएफ की टीम इंस्पेक्टर अयोध्या प्रसाद के नेतृत्व में गिरिडीह पहुंची। यहां उन्होंने गिरिडीह एसपी डॉ. बिमल कुमार से संपर्क किया। एसपी के निर्देश पर सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव की देखरेख में बेंगाबाद थाना प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह के नेतृत्व में एक संयुक्त टीम का गठन किया गया।

इसके बाद पुलिस टीम ने गोलगो पंचायत के मंझलाटोल गांव में घेराबंदी कर सर्च अभियान चलाया। पुलिस की रणनीति के चलते दोनों आरोपियों को मौके से ही दबोच लिया गया और उन्हें भागने का मौका नहीं मिल सका।

पुलिस सूत्रों के अनुसार दोनों आरोपी भाकपा माओवादी संगठन से जुड़े बताए जा रहे हैं। इनके खिलाफ बिहार के जमुई जिले के चरकापत्थर थाना में कांड संख्या 143/25 दर्ज है। आरोप है कि इन दोनों ने चरकापत्थर इलाके में जेल से जमानत पर बाहर आए नक्सली लखन यादव पर गोलीबारी की थी। घटना के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे और बिहार पुलिस उनकी तलाश कर रही थी।

लंबे समय से फरार चल रहे इन आरोपियों को आखिरकार गुप्त सूचना के आधार पर गिरिडीह के बेंगाबाद इलाके से गिरफ्तार कर लिया गया।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM