होली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, खाद्य सुरक्षा टीम सक्रिय

होली से पहले मिलावटखोरों पर शिकंजा, खाद्य सुरक्षा टीम सक्रिय

होली के मद्देनज़र राजधानी में खाद्य सुरक्षा विभाग ने मिलावटी खाद्य पदार्थों के खिलाफ विशेष अभियान शुरू कर दिया है। त्योहार के दौरान पनीर, खोआ और मिठाइयों की बढ़ती मांग को देखते हुए शहर के अलग-अलग इलाकों में छापेमारी की गई। बूटी मोड़ क्षेत्र से सर्वाधिक नमूने एकत्र किए गए हैं, जिन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय की जाएगी।

खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी पवन कुमार ने बताया कि पर्व-त्योहार के समय बिक्री बढ़ने के साथ मिलावट की संभावना भी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए थोक और खुदरा बाजारों से सैंपल उठाए गए हैं। विभागीय टीमें लगातार निगरानी में जुटी हैं, लेकिन छोटे विक्रेताओं और अस्थायी दुकानों के माध्यम से मिलावटी सामान बाजार तक पहुंच जाना बड़ी चुनौती बना हुआ है।

कैसे की जाती है मिलावट?

विशेषज्ञों के अनुसार, अधिक लाभ कमाने की लालच में कुछ लोग खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता से समझौता करते हैं।

  • पनीर: दूध के बजाय स्किम्ड मिल्क पाउडर, स्टार्च या सिंथेटिक मिश्रण का उपयोग। कुछ मामलों में डिटर्जेंट युक्त घोल भी मिलाया जाता है। रंगत निखारने के लिए रसायनों का सहारा लिया जाता है।

  • खोआ: वनस्पति घी, मैदा, आलू का पेस्ट या स्टार्च मिलाकर मात्रा बढ़ाई जाती है।

  • मिठाइयां: सस्ते तेल-घी, कृत्रिम रंग और फ्लेवर का इस्तेमाल। बासी मिठाइयों को दोबारा तलकर या चाशनी में डुबोकर ताजा बताकर बेचा जाता है।

  • मिलावटी खाद्य पदार्थों का सेवन सीधे स्वास्थ्य पर प्रभाव डालता है। इससे फूड प्वाइजनिंग, उल्टी, दस्त, पेट दर्द, एलर्जी और त्वचा संबंधी समस्याएं हो सकती हैं। लंबे समय तक ऐसे रसायनयुक्त पदार्थों का सेवन लीवर और किडनी पर प्रतिकूल असर डाल सकता है। बच्चे, बुजुर्ग और पहले से बीमार व्यक्ति अधिक संवेदनशील होते हैं। अस्थमा या एलर्जी से पीड़ित लोगों में कृत्रिम रंग और रसायन गंभीर प्रतिक्रिया उत्पन्न कर सकते हैं।

  • खाद्य सुरक्षा विभाग ने नागरिकों से अपील की है कि त्योहार की खुशियों में स्वास्थ्य से समझौता न करें। संदिग्ध गुणवत्ता वाले उत्पादों की जानकारी विभाग को दें। प्रशासन का लक्ष्य है कि इस होली पर रंगों के साथ-साथ स्वाद भी सुरक्षित और शुद्ध बना रहे।

    Trending News

    नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
    नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
    Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
    खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
    खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
    Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
    निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
    निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
    Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
    जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
    जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
    Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
    नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
    नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
    Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
    गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
    गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
    Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
     CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
    CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
    Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
    पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
    पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
    Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
    ‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
    ‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
    Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
    सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
    सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
    Sep 08, 2026, 4:23:00 PM