राष्ट्रमंडल शतरंज में स्वर्ण जीतने वाले अधिराज मित्रा ने मुख्यमंत्री से की मुलाकात, CM ने किया सम्मानित

राष्ट्रमंडल शतरंज चैंपियनशिप 2025 (अंडर-14) में स्वर्ण पदक हासिल कर राज्य का नाम रोशन करने वाले जमशेदपुर निवासी अधिराज मित्रा ने शनिवार को मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन से भेंट की। कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री कार्यालय में हुई इस मुलाकात के दौरान युवा खिलाड़ी ने मलेशिया में आयोजित प्रतियोगिता के अपने अनुभव साझा किए।

अधिराज ने बताया कि 7 से 16 नवंबर 2025 तक आयोजित इस अंतरराष्ट्रीय स्पर्धा में राष्ट्रमंडल देशों के कई मजबूत खिलाड़ियों ने भाग लिया था। उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी जानकारी दी कि वे जमशेदपुर के लोयला स्कूल में कक्षा आठ के छात्र हैं।

मुख्यमंत्री हेमन्त सोरेन ने अधिराज को उनकी उपलब्धि पर बधाई देते हुए कहा कि झारखंड के खिलाड़ियों में प्रतिभा और समर्पण की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि राज्य के खिलाड़ी राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर प्रदेश का गौरव बढ़ा रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने अधिराज के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर अधिराज की माता रुना मित्रा, पिता उत्तम मित्रा और उनके कोच अभिषेक दास भी उपस्थित रहे।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद

Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे

Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी

Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश

Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा

Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी

Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 4:23:00 PM