बाहा पर्व से पहले पैतृक गांव नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, विकास कार्यों का लिया जायज़ा

बाहा पर्व से पहले पैतृक गांव नेमरा पहुंचे सीएम हेमंत सोरेन, विकास कार्यों का लिया जायज़ा

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन बाहा पूजा में शामिल होने के लिए अपने पैतृक गांव नेमरा पहुंच गए हैं। गांव पहुंचने के बाद उन्होंने गुरुवार को यहां चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया और अधिकारियों के साथ क्षेत्र का दौरा किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने गांव के एक तालाब का भी जायजा लिया और उससे जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा की।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने तालाब की सफाई, जल संरक्षण और सौंदर्यीकरण से संबंधित कार्यों के बारे में अधिकारियों से जानकारी ली। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि इन कार्यों को तय समय में और अच्छी गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए। सीएम ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में तालाबों का संरक्षण बेहद महत्वपूर्ण है, क्योंकि यह पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ स्थानीय लोगों की आजीविका से भी जुड़ा हुआ है।

इसके बाद मुख्यमंत्री ने गांव के सामुदायिक भवन का दौरा किया, जहां उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बैठक कर बाहा पूजा की तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में कार्यक्रम के आयोजन, सुरक्षा व्यवस्था, यातायात नियंत्रण और अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था जैसे मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिया कि आयोजन के दौरान आम लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसका विशेष ध्यान रखा जाए।

बताया जाता है कि मुख्यमंत्री बुधवार शाम को ही नेमरा पहुंच गए थे। उनके आगमन के बाद से ही उनके आवास पर मेहमानों और समर्थकों का आना-जाना लगा हुआ है। वहीं, पूर्व विधायक सीता सोरेन भी नेमरा पहुंचकर तैयारियों का जायजा ले चुकी हैं।

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए पूरे इलाके में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। गांव और आसपास के क्षेत्रों में पुलिस बल की तैनाती की गई है। इसके अलावा अतिथियों के लिए सामुदायिक भवन में विशेष बैठक व्यवस्था की गई है। यातायात को व्यवस्थित रखने के लिए बीएसएनएल टावर के पास से वाहनों की आवाजाही को नियंत्रित किया जा रहा है।

बाहा पूजा को लेकर नेमरा गांव में उत्साह का माहौल है। प्रशासन और स्थानीय लोग मिलकर इस पारंपरिक पर्व को शांतिपूर्ण और भव्य तरीके से आयोजित करने की तैयारी में जुटे हुए हैं।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM