पत्नी संग वोट डालने पहुंचे CM हेमंत, मतदाताओं से की शांतिपूर्ण मतदान की अपील

पत्नी संग वोट डालने पहुंचे CM हेमंत, मतदाताओं से की शांतिपूर्ण मतदान की अपील

राजधानी रांची में नगर निगम चुनाव के तहत मतदान जारी है। इसी क्रम में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अपनी पत्नी एवं गांडेय विधायक कल्पना सोरेन के साथ मतदान किया। दोनों हरमू स्थित संत कुलदीप स्कूल पहुंचे, जहां वार्ड संख्या 26 के मतदान केंद्र संख्या 7 पर मुख्यमंत्री ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

वोट डालने के बाद मुख्यमंत्री ने राज्यवासियों से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उन्होंने कहा कि बेहतर और जिम्मेदार जनप्रतिनिधि चुनने के लिए नागरिकों को घरों से निकलकर मतदान केंद्र तक अवश्य पहुंचना चाहिए। उन्होंने इसे लोकतंत्र का महत्वपूर्ण अवसर बताते हुए अधिक से अधिक मतदान पर जोर दिया।

इधर, सुबह 11 बजे तक प्राप्त मतदान प्रतिशत पर राज्य निर्वाचन आयुक्त अलका तिवारी ने प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि शहरी क्षेत्रों में मतदाताओं की भागीदारी अपेक्षाकृत कम नजर आ रही है और लोगों को आगे आकर मतदान करना चाहिए।

बूथों के बाहर कुछ स्थानों पर हुई छिटपुट घटनाओं को लेकर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि मतदान केंद्रों के अंदर किसी तरह की गड़बड़ी की सूचना नहीं है। जो घटनाएं सामने आई हैं, वे बूथ परिसर के बाहर प्रत्याशियों के समर्थकों के बीच हुई हैं। प्रशासन पूरे हालात पर नजर बनाए हुए है और शांतिपूर्ण चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। फिलहाल सभी केंद्रों पर मतदान प्रक्रिया सुचारु रूप से जारी है।

Trending News

गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
गन्ना उद्योग के विकास को मिलेगी नई गति, मंत्री संजय कुमार ने की समीक्षा बैठक, चीनी मिलों को चालू कराने पर जोर
Sep 09, 2026, 10:24:00 AM
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM