निकाय चुनाव 2026: रांची में रोशनी खलखो 41 हजार से ज्यादा वोटों से आगे, जानें किस शहर में कौन आगे

निकाय चुनाव 2026: रांची में रोशनी खलखो 41 हजार से ज्यादा वोटों से आगे, जानें किस शहर में कौन आगे

झारखंड में नगर निकाय चुनावों की मतगणना शुक्रवार सुबह तय केंद्रों पर शुरू हुई। रांची नगर निगम समेत विभिन्न जिलों में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच वोटों की गिनती जारी है। प्रशासन ने मतगणना स्थलों पर पुलिस बल की विशेष तैनाती की है, ताकि पूरी प्रक्रिया शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हो सके।

प्रारंभिक रुझानों के अनुसार रांची मेयर पद की प्रत्याशी रोशनी खलखो ने उल्लेखनीय बढ़त बना ली है। वह अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी रमा खलखो से 41,278 मतों से आगे चल रही हैं। हालांकि आधिकारिक घोषणा अभी बाकी है, लेकिन शुरुआती आंकड़ों ने मुकाबले को एकतरफा बना दिया है।

अन्य नगर निकायों से अपडेट

रामगढ़ में अध्यक्ष पद की दौड़ में कुसुमलता बढ़त बनाए हुए हैं। वहीं कोडरमा जिले के डोमचांच नगर पंचायत में भाजपा समर्थित उम्मीदवार उमेश वर्मा लगभग 800 मतों के अंतर से जीत दर्ज कर चुके हैं।

मानगो नगर निगम के पहले राउंड की गिनती ने भी सियासी हलचल तेज कर दी है। यहां पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता की पत्नी सुधा गुप्ता शुरुआती चरण में आगे चल रही हैं।

बुंडू नगर पंचायत अध्यक्ष पद पर जितेंद्र उरांव ने जीत हासिल कर ली है। गिरिडीह में जेएमएम समर्थित मेयर प्रत्याशी प्रमिला मेहरा करीब सात हजार वोटों से आगे बताई जा रही हैं, जबकि भाजपा समर्थित डॉ. शैलेन्द्र चौधरी दूसरे स्थान पर हैं। हालांकि, अब तक किसी भी चक्र का आधिकारिक रुझान जारी नहीं किया गया है।

लोहरदगा से भी खबर है कि अध्यक्ष पद की दौड़ में पावन एक्का बढ़त बनाए हुए हैं।

फिलहाल, सभी की निगाहें अंतिम परिणामों पर टिकी हैं। जैसे-जैसे मतगणना आगे बढ़ेगी, कई सीटों की तस्वीर और साफ होने की संभावना है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM