मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक

राज्य के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के. रवि कुमार ने बुधवार को निर्वाचन सदन से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उप निर्वाचन पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक में मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण कार्य को तेज करने और इसे अधिक प्रभावी बनाने पर जोर दिया गया।

उन्होंने निर्देश दिया कि मतदाताओं के घरों पर संबंधित बूथ लेवल ऑफिसर (BLO) की जानकारी वाले स्टीकर शीघ्र लगाए जाएं, ताकि लोग आवश्यकता पड़ने पर आसानी से अपने BLO से संपर्क कर सकें। साथ ही उन्होंने बताया कि जिन मतदाताओं का नाम अभी तक पिछले पुनरीक्षण से वर्तमान सूची में अपडेट नहीं हो पाया है, वे ECINET के “बुक ए कॉल” फीचर के जरिए अपने BLO से संपर्क स्थापित कर सकते हैं।

समीक्षा के दौरान सभी मतदान केंद्रों पर अनुपस्थित, स्थानांतरित, मृत और डुप्लीकेट मतदाताओं की अलग-अलग सूची तैयार करने के निर्देश भी दिए गए। विशेष रूप से यह सुनिश्चित करने को कहा गया कि जिन घरों को हटाया जा चुका है या जहां से लोग विस्थापित हो चुके हैं, वहां पहले रहने वाले मतदाताओं को ‘शिफ्टेड’ श्रेणी में दर्ज किया जाए।

इसके अलावा, घरों के चिन्हांकन से संबंधित प्रक्रिया पर भी दिशा-निर्देश जारी किए गए। मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा कि जहां संभव हो, पहले से दिए गए मकान नंबर को ही बरकरार रखा जाए। केवल उन्हीं भवनों के लिए अस्थायी (नोशनल) नंबर का उपयोग किया जाए, जिनके पास कोई पूर्व निर्धारित नंबर नहीं है।

बैठक में संयुक्त मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी सुबोध कुमार, प्रशिक्षण प्रभारी देव दास दत्ता और अवर निर्वाचन पदाधिकारी सुनील कुमार सहित सभी जिलों के अधिकारी ऑनलाइन माध्यम से जुड़े रहे।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM