ईडी अधिकारियों पर दर्ज केस की जांच अब CBI के हवाले, राज्य सरकार ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा

ईडी अधिकारियों पर दर्ज केस की जांच अब CBI के हवाले, राज्य सरकार ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा ईडी अधिकारियों पर दर्ज केस की जांच अब CBI के हवाले, राज्य सरकार ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाज़ा

झारखंड में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) और राज्य पुलिस के बीच चल रहे विवाद ने अब नया मोड़ ले लिया है। रांची के एयरपोर्ट थाना में ईडी के दो अधिकारियों के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी की जांच झारखंड हाईकोर्ट के आदेश पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (CBI) को सौंप दी गई है। अदालत के इस निर्देश के बाद सीबीआई ने औपचारिक रूप से मामले की जांच शुरू कर दी है।

हालांकि, राज्य सरकार ने हाईकोर्ट के इस फैसले को चुनौती देते हुए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया है, जिससे यह मामला अब राष्ट्रीय स्तर पर कानूनी बहस का विषय बनता दिख रहा है।

दरअसल, यह पूरा विवाद मनी लॉन्ड्रिंग मामले के आरोपी संतोष कुमार द्वारा दर्ज कराई गई शिकायत से शुरू हुआ था, जिसमें ईडी के अधिकारियों को नामजद किया गया था। इस शिकायत के आधार पर रांची पुलिस ने ईडी दफ्तर में छापेमारी भी की थी। इस कार्रवाई को ईडी ने अदालत में चुनौती दी थी और हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी।

मामले की सुनवाई के बाद हाईकोर्ट ने बुधवार को अपना फैसला सुनाते हुए जांच की जिम्मेदारी सीबीआई को सौंपने का निर्देश दिया। अदालत के आदेश के अनुपालन में सीबीआई ने रांची के एयरपोर्ट थाना में दर्ज केस को अपने हाथ में ले लिया है और इसे नए सिरे से दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीबीआई की क्राइम ब्रांच ने इस मामले को आधिकारिक रूप से पंजीकृत करते हुए RC-03(S)/2026/SC-III/ND नंबर से केस दर्ज किया है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM