रांची की सड़कों पर तेज रफ्तार में दौड़ी 'Captain Cool' की कार, स्पीड लिमिट पार करने पर कटा ई-चालान

रांची की सड़कों पर तेज रफ्तार में दौड़ी 'Captain Cool' की कार, स्पीड लिमिट पार करने पर कटा ई-चालान

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी अक्सर किसी न किसी वजह से सुर्खियों में बने रहते हैं। इस बार चर्चा उनके क्रिकेट प्रदर्शन की नहीं, बल्कि ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन की वजह से हो रही है। रांची में उनकी लग्जरी कार निर्धारित गति सीमा से अधिक रफ्तार में चलती पाई गई, जिसके बाद ट्रैफिक विभाग ने ई-चालान जारी किया है।

यह घटना 1 मार्च की बताई जा रही है। कांके रिंग रोड पर बिरसा कृषि विश्वविद्यालय के पास लगे ऑटोमैटिक ट्रैफिक मॉनिटरिंग सिस्टम ने धोनी की कार की रफ्तार दर्ज की। उस इलाके में वाहनों की अधिकतम गति सीमा 60 किलोमीटर प्रति घंटा निर्धारित है, लेकिन रिकॉर्ड में कार की स्पीड 91 किलोमीटर प्रति घंटा पाई गई।

स्पीड लिमिट पार करने के मामले में ट्रैफिक पुलिस ने नियमानुसार 1,000 रुपये का ई-चालान जारी किया। यह कार्रवाई पूरी तरह ऑटोमेटिक सिस्टम के जरिए हुई और चालान ऑनलाइन भेजा गया। ट्रैफिक विभाग का कहना है कि नियम सभी के लिए समान हैं, चाहे वह आम नागरिक हों या कोई बड़ी हस्ती। इस मामले पर अभी तक धोनी की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

लग्जरी गाड़ियों और बाइकों के शौकीन हैं धोनी

महेंद्र सिंह धोनी को महंगी कारों और सुपरबाइक्स का खास शौक है। उनके गैराज में कई शानदार और दुर्लभ मॉडल मौजूद हैं। इनमें Mercedes-Benz G 63 AMG, Jeep Grand Cherokee Trackhawk, Nissan Jonga और हाल ही में खरीदी गई Citroen Basalt ब्लैक एडिशन शामिल हैं। इसके अलावा Hummer H2, Audi Q7, Mahindra Scorpio, Mitsubishi Pajero और Hindustan Motors Ambassador जैसी गाड़ियां भी उनके कलेक्शन का हिस्सा हैं।
बाइकों की बात करें तो उनके पास Suzuki Hayabusa, Kawasaki Ninja H2 और Yamaha RX100 जैसी लोकप्रिय और पावरफुल बाइकें भी हैं, जिसके कारण वाहन प्रेमियों के बीच भी धोनी की खास पहचान है।

गौरतलब है कि हाल ही में झारखंड हाउसिंग बोर्ड ने हरमू स्थित उनके पुराने आवास के कथित व्यावसायिक उपयोग को लेकर उन्हें नोटिस जारी किया था। उस मामले में भी अभी तक उनकी ओर से कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM