नव निर्वाचित निकाय प्रतिनिधियों का सम्मान करेगी भाजपा, शीर्ष नेता होंगे शामिल

नव निर्वाचित निकाय प्रतिनिधियों का सम्मान करेगी भाजपा, शीर्ष नेता होंगे शामिल

नगर निकाय चुनाव में जीत हासिल करने वाले भाजपा समर्थित जनप्रतिनिधियों को सम्मानित करने के लिए पार्टी ने विशेष कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। इस कार्यक्रम में भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी शामिल होंगे।

भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष राकेश प्रसाद ने जानकारी देते हुए बताया कि 8 मार्च को रांची के बोड़ेया रोड स्थित गीतांजलि बैंक्वेट हॉल में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष और राज्यसभा सांसद आदित्य साहू करेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य के 48 नगर निकायों में भाजपा के समर्थन और पार्टी की विचारधारा से जुड़े कई महापौर, अध्यक्ष और पार्षद चुनाव जीतकर आए हैं। इन्हीं नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों को इस समारोह में सम्मानित किया जाएगा।

कार्यक्रम में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और सांसद अरुण सिंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे। इसके अलावा नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी, प्रदेश संगठन महामंत्री कर्मवीर सिंह सहित पार्टी के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता भी समारोह में भाग लेंगे।

राकेश प्रसाद ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा प्रशासनिक दबाव और विभिन्न तरह की बाधाओं के बावजूद नगर निगम, नगर परिषद और नगर पंचायतों में भाजपा समर्थित उम्मीदवारों ने उल्लेखनीय सफलता हासिल की है। उन्होंने बताया कि इस जीत के लिए पार्टी अपने सभी नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का सम्मान करेगी।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM