झारखंड आंदोलनकारियों के लिये बड़ी राहत, हेमंत सरकार ने जारी किये 4.88 करोड़

झारखंड आंदोलनकारियों के लिये बड़ी राहत, हेमंत सरकार ने जारी किये 4.88 करोड़

झारखंड राज्य आंदोलन से जुड़े सेनानियों और उनके आश्रितों को राहत देने के उद्देश्य से राज्य सरकार ने चालू वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 4.88 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की है। इस फैसले के साथ ही लंबे समय से लंबित पेंशन और अन्य देय भुगतानों के निपटारे का रास्ता खुल गया है। सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि सभी लाभार्थियों को भुगतान सीधे उनके बैंक खातों में डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (DBT) के माध्यम से किया जाएगा, जिससे पारदर्शिता बनी रहे।

गृह, कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा जारी आदेश में, जिस पर अपर मुख्य सचिव वंदना दादेल के हस्ताक्षर हैं, यह स्पष्ट किया गया है कि इस आवंटन का मुख्य उद्देश्य लंबित भुगतानों का निपटारा करना है। विशेष रूप से उन आंदोलनकारियों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिन्हें अब तक पेंशन या अन्य वित्तीय लाभ समय पर नहीं मिल पाए थे।

राज्य के 11 जिलों में इस राशि का वितरण किया गया है, जिसमें हजारीबाग को सबसे अधिक 2.11 करोड़ रुपये आवंटित हुए हैं। इसके अलावा गिरिडीह और जमशेदपुर को 75-75 लाख रुपये, बोकारो को 71.94 लाख रुपये, चतरा को 25.75 लाख रुपये, लातेहार को 10.38 लाख रुपये, खूंटी को 8.17 लाख रुपये, पाकुड़ को 5.32 लाख रुपये, कोडरमा को 2.52 लाख रुपये, पलामू को 1.54 लाख रुपये और साहेबगंज को 1.05 लाख रुपये दिए गए हैं।

सरकार ने इस प्रक्रिया में सख्ती बरतते हुए जिला प्रशासन को निर्देश दिया है कि किसी भी प्रकार का भुगतान करने से पहले लाभार्थियों की पहचान का पूरी तरह सत्यापन किया जाए। उपायुक्त या उनके द्वारा अधिकृत अधिकारी को निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) की जिम्मेदारी सौंपी गई है। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया है कि किसी भी लाभार्थी को दोबारा भुगतान न हो, ताकि वित्तीय अनियमितताओं से बचा जा सके।

Trending News

शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
शिक्षक दिवस पर जिला स्तरीय समारोह, 74 शिक्षक सम्मानित
Sep 05, 2026, 7:02:00 PM
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा,  ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
पटना में राजकीय शिक्षक पुरस्कार से सम्मानित हुईं पुनीता झा, ग्रामीण विद्यालय में निभा रहीं अहम भूमिका
Sep 05, 2026, 6:39:00 PM
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
पैक्स अध्यक्षों ने सात दिनों का दिया अल्टीमेटम, डीएम कार्यालय का करेंगे घेराव
Sep 05, 2026, 6:21:00 PM
 सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा की जिला कार्यशाला संपन्न, एक माह तक चलेगा अभियान
Sep 05, 2026, 6:07:00 PM
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
बंद फ्लैट को बनाया निशाना, CCTV का DVR भी ले गए चोर
Sep 05, 2026, 5:46:00 PM
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
शराब तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद
Sep 05, 2026, 5:31:00 PM
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
26 अंचलों के CO और राजस्व पदाधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, अधिकारियों में मचा हड़कंप
Sep 05, 2026, 5:17:00 PM
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
रंजय सिंह हत्याकांड में फैसला टला, 2017 के चर्चित हत्याकांड पर फैसले का था इंतजार, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
Sep 05, 2026, 4:32:00 PM
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी,  बैंक ने दी ये सलाह...
SBI यूजर्स के लिए बड़ी खबर, UPI और IMPS सेवा में गड़बड़ी, बैंक ने दी ये सलाह...
Sep 05, 2026, 4:13:00 PM
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
12.50 लाख में मजदूर की जिंदगी का सौदा ? काम के दौरान गई जान
Sep 05, 2026, 3:50:00 PM