भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी ने 15 अक्टूबर को पांच राज्यों में बंद का ऐलान किया, सुरक्षा एजेंसियां सतर्क

CPIM

प्रतिबंधित संगठन भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने झारखंड, बिहार, पश्चिम बंगाल, असम और उत्तर छत्तीसगढ़ में 15 अक्टूबर को बंद का आह्वान किया है। इसके अलावा संगठन ने 8 से 14 अक्टूबर तक ‘प्रतिरोध सप्ताह’ मनाने की भी घोषणा की है। संगठन के अनुसार यह बंद और विरोध प्रदर्शन केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के साथ वार्ता से इनकार और ऑपरेशन 'कगार' के तहत सुरक्षा बलों की कार्रवाइयों के विरोध में बुलाया गया है।

संगठन के पूर्वी रीजनल ब्यूरो के प्रवक्ता ‘संकेत’ ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर आरोप लगाया कि 15 सितंबर 2025 को केंद्रीय कमेटी के सदस्य सहदेव सोरेन, बिहार-झारखंड स्पेशल एरिया कमेटी के सदस्य रघुनाथ हेम्ब्रम और जोनल कमेटी सदस्य राम खेलावन गंझू को कथित रूप से फर्जी मुठभेड़ में मार दिया गया। माओवादी संगठन ने दावा किया कि इस तरह की कार्रवाई में अन्य कार्यकर्ताओं को भी निशाना बनाया गया है।

प्रेस विज्ञप्ति में संगठन ने गिरफ्तार सदस्यों को जल्द अदालत में पेश करने की मांग की और मुठभेड़ों से बचने की चेतावनी दी। साथ ही कहा गया कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं, तो संगठन विरोध के रूप में कड़े कदम उठा सकता है। हालांकि बंद के दौरान दूध सप्लाई, प्रेस वाहनों और मरीजों को ले जाने वाली एंबुलेंस को छूट देने की बात कही गई है।

सुरक्षा एजेंसियों ने चेतावनी के मद्देनजर संबंधित राज्यों में सभी जिलों को अलर्ट कर दिया है और सुरक्षा व्यवस्था सख्त करने के निर्देश दिए हैं। झारखंड पुलिस महानिदेशक (DGP) ने कहा, "नक्सलियों की यह धमकी केवल भय फैलाने की कोशिश है। जहां भी ये छिपे हैं, बाहर आने पर उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। राज्य पुलिस हर स्थिति के लिए पूरी तरह तैयार है।"

Trending News

वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
वैशाली में बड़ा नाव हादसा, बीस से ज्यादा की डूबने की सूचना, राहत बचाव कार्य जारी
Oct 13, 2026, 11:08:00 PM
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
ममता बनर्जी पर चाकू से हमले को कोशिश ! हमलावर पकडाया, पुलिस जांच में जुटी
Oct 13, 2026, 10:44:00 PM
गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
गोपालगंज: बैकुंठपुर में गैस सिलेंडर लीकेज से भीषण हादसा, एक ही परिवार के 14 लोग झुलसे, कई मासूम बच्चे भी शामिल
Oct 13, 2026, 10:10:00 PM
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
काठीकुंड की घटना पर सीता सोरेन दुखी, दोषियों की गिरफ्तारी और कड़ी सजा की मांग
Oct 13, 2026, 8:02:00 PM
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
महिला डॉक्टर पर एसिड अटैक! तीन महीने से कर रहा था पीछा, चोरी-छिपे खींचता था तस्वीरें, आरोपी गिरफ्तार
Oct 13, 2026, 7:59:00 PM
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
खाद्य संरक्षा विभाग की जांच, शांतिलाल एवं शालीमार स्वीट्स समेत कई प्रतिष्ठानों में मिलीं कमियां
Oct 13, 2026, 7:52:00 PM
 दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
दुर्गा पूजा से पूर्व उपायुक्त-एसएसपी ने किया केंदुआडीह, गया अंडरपास सहित विभिन्न क्षेत्रों का निरीक्षण
Oct 13, 2026, 7:51:00 PM
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
शराब बरामदगी मामले में दोषी को पांच साल की सश्रम कैद, एक लाख रुपये जुर्माना
Oct 13, 2026, 7:42:00 PM
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
सीएम हेमंत सोरेन की माता ही नहीं, पूरे झारखंड की मां थीं रूपी सोरेन, प्रखंड कमेटी ने दी श्रद्धांजलि
Oct 13, 2026, 7:32:00 PM
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
सब्जी लदे पिकअप से 1,776 बोतल अवैध अंग्रेजी शराब बरामद, दो नाबालिग निरुद्ध
Oct 13, 2026, 7:25:00 PM