ICFAI दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने किया युवाओं से राष्ट्रनिर्माण में योगदान का आह्वान

ICFAI दीक्षांत समारोह में राज्यपाल ने किया युवाओं से राष्ट्रनिर्माण में योगदान का आह्वान

रांची के डोरंडा स्थित जैप-1 के शौर्य सभागार में आयोजित आईसीएफएआई (ICFAI) विश्वविद्यालय, झारखंड के दीक्षांत समारोह में राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उन्हें नई जिम्मेदारियों के लिए तैयार रहने की प्रेरणा दी। उन्होंने उपाधि प्राप्त करने वाले सभी छात्रों को बधाई देते हुए कहा कि यह अवसर केवल शैक्षणिक उपलब्धि का नहीं, बल्कि जीवन में नई भूमिका निभाने की शुरुआत का संकेत है।

अपने संबोधन में राज्यपाल ने छात्रों से आग्रह किया कि वे अपनी शिक्षा का उपयोग समाज और देश की प्रगति में करें। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उच्च शिक्षा का स्तर वैश्विक प्रतिस्पर्धा के अनुरूप होना चाहिए, जिसमें निजी विश्वविद्यालयों की भूमिका भी बेहद अहम हो जाती है। उन्होंने उम्मीद जताई कि राज्य के निजी शिक्षण संस्थान नियामक मानकों का पालन करते हुए गुणवत्तापूर्ण, व्यावहारिक और मूल्यों पर आधारित शिक्षा प्रदान करेंगे।

उन्होंने शिक्षा के व्यापक उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि केवल अकादमिक ज्ञान हासिल करना पर्याप्त नहीं है, बल्कि व्यक्तित्व विकास, नैतिकता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना भी उतनी ही जरूरी है। विद्यार्थियों को जीवन में ईमानदारी, कड़ी मेहनत और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने की सलाह देते हुए उन्होंने उत्कृष्टता को लक्ष्य बनाने पर जोर दिया।

राज्यपाल ने भारत की सांस्कृतिक विरासत का उल्लेख करते हुए कहा कि देश ने हमेशा मानवता, सह-अस्तित्व और “वसुधैव कुटुम्बकम्” जैसे मूल्यों को दुनिया के सामने रखा है। उन्होंने ‘विकसित भारत’ के लक्ष्य को देश के प्रत्येक नागरिक का साझा संकल्प बताते हुए कहा कि इसे साकार करने में युवाओं की भूमिका निर्णायक होगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि युवा अपनी प्रतिभा, ऊर्जा और नवाचार के दम पर देश को नई ऊंचाइयों तक ले जाएंगे।

कार्यक्रम के अंत में राज्यपाल ने सभी विद्यार्थियों के सफल और उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उन्हें जीवन के हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए शुभकामनाएं दीं।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा
Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद
Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे
Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश
Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा
Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी
Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार
Sep 08, 2026, 4:23:00 PM