सफल हुआ एक और प्रयास! हटिया-दुर्ग ट्रेन को मिला नियमित दर्जा, यात्रियों को अब मिलेगी बेहतर रेल सुविधा

रेल यात्रियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। हटिया से दुर्ग के बीच चलने वाली विशेष ट्रेन को अब नियमित ट्रेन के रूप में संचालित करने की मंजूरी मिल गई है। रेल मंत्रालय की स्वीकृति के बाद यह सेवा अब हटिया–दुर्ग एक्सप्रेस (18641/18642) के नाम से नियमित रूप से चलेगी।

पहले यह ट्रेन हटिया-दुर्ग स्पेशल (08185/08186) के रूप में सप्ताह में केवल दो दिन ही संचालित होती थी। नियमित सेवा शुरू होने से अब यात्रियों को यात्रा की बेहतर सुविधा मिलेगी और सीटों की उपलब्धता भी पहले की तुलना में अधिक होगी।

इस निर्णय से रांची समेत आसपास के कई जिलों के लोगों को खासा लाभ मिलने की उम्मीद है। बिलासपुर, रायपुर और दुर्ग जैसे प्रमुख शहरों तक आने-जाने वाले यात्रियों की यात्रा अब अधिक सुगम और सुविधाजनक हो सकेगी। लंबे समय से इस रूट पर नियमित ट्रेन सेवा की मांग की जा रही थी।

केंद्रीय रक्षा राज्य मंत्री संजय सेठ ने इस फैसले के लिए रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि इस स्वीकृति से क्षेत्र के यात्रियों को बेहतर रेल कनेक्टिविटी मिलेगी और आवागमन की सुविधाएं और मजबूत होंगी।

Trending News

नकाश कंपनी की मनमानी का खुलासा, कोयला ढुलाई के बीच नियमों की धज्जियां उड़ाने का आरोप, ग्रामीणों का फूटा गुस्सा

Sep 08, 2026, 7:12:00 PM
खूबसूरत हसीना के बाद एक और युवती शराब के साथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 7:02:00 PM
निगरानी का बड़ा एक्शन, कनीय अभियंता 20 हजार घूस लेते रंगेहाथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 6:42:00 PM
जमुई पुलिस ने दिखाई तत्परता, 24 घंटे में लापता नाबालिग को किया बरामद

Sep 08, 2026, 6:24:00 PM
नलका चलाते ही करंट की चपेट में आई 10 वर्षीय बालिका, मौत, बचाने पहुंचे मामा भी झुलसे

Sep 08, 2026, 6:15:00 PM
गंगू मेहतर जैसे शूरवीरों को ‘नए भारत’ में मिल रहा वास्तविक सम्मान: संजय सरावगी

Sep 08, 2026, 5:58:00 PM
 CM सम्राट चौधरी ने आमजनों की सुनीं समस्याएं, बोले-हरेक आवाज सुनी जाएगी, वृद्धा पेंशन-राशन कार्ड पर दिया निर्देश

Sep 08, 2026, 5:36:00 PM
पटना में रिश्वत लेते दारोगा गिरफ्तार, मरीन ड्राइव पर निगरानी ने रंगेहाथ दबोचा

Sep 08, 2026, 5:21:00 PM
‎17 सितंबर को 'आशीर्वाद का दीया', 7 अक्टूबर को 'सेवा ज्योति यात्रा' और 17 अक्टूबर को 'जनसेवक महाकुंभ': संजय सरावगी

Sep 08, 2026, 5:13:00 PM
सगे भाई चला रहे थे नशीले पदार्थों का धंधा, 4.67 ग्राम स्मैक और भारी मात्रा में नशीले पदार्थ के साथ गिरफ्तार

Sep 08, 2026, 4:23:00 PM